
Head Constable Babulal Case : जयपुर। हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा द्वारा भांकरोटा थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सरकार ने संज्ञान लेते हुए परिवार को राहत देते हुए एवं दोषियों पर कार्रवाई करने का ऐलान किया है। यह ऐलान राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया है। डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा की आत्म हत्या केस मामले में जांच को लेकर एसआईटी गठित की जाएगी।
एसआईटी गठित होगी: बाबूलाल बैरवा की आत्महत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा।
पुलिस विभाग की आर्थिक मदद: परिवार के समर्थन में पुलिस विभाग द्वारा एक स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग अभियान चलाया जाएगा, जिससे आवश्यक धनराशि इकट्ठा की जाएगी।
सेवा परिलाभ और पेंशन: बाबूलाल बैरवा के सेवा परिलाभ के रूप में 55 लाख रुपये जल्द जारी किए जाएंगे, और उनकी पत्नी के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
अनुकंपा नौकरी: मृतक के पुत्र तनुज गोठवाल को तत्काल अनुकंपा नौकरी दी जाएगी, जबकि बड़ी पुत्री साक्षी गोठवाल को संविदा पर नौकरी मिलेगी।
छोटी पुत्री का भविष्य सुरक्षित: छोटी पुत्री को पुलिस परिवार द्वारा गोद लिया जाएगा, और उसकी शिक्षा से लेकर विवाह तक का पूरा खर्चा उठाया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई: इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डिप्टी अनिल शर्मा और जगदीश व्यास को एपीओ किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक आसुतोष को निलंबित कर दिया गया है।
Updated on:
27 Aug 2024, 6:09 PM IST
Published on:
27 Aug 2024, 6:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.