11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Panchayat elections: उम्मीदवार चयन के लिए ये खास फार्मूला अपना रहे कांग्रेस-भाजपा

Rajasthan Panchayat elections:

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Oct 06, 2021

jaipur

rajasthan election commission

Rajasthan Panchayat elections:जयपुर। प्रदेश के अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा आज कल में की जा सकती है। कांग्रेस और भाजपा अपने अपने उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी कर रहे है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर भी चल रहा है। माना जा रहा हैं कि इनके नामों को अब जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। चुनाव लड़ने के दावेदार बड़े नेताओं के यहां जाकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है।


आठ अक्टूबर तक नामांकन — राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दोनों जिलों में 72 जिला परिषद सदस्य, 504 पंचायत सदस्य, दो जिला प्रमुख, दो उप जिला प्रमुख, 22 प्रधान और 22 उपप्रधान के चुनाव कराए जा रहे है। जिला परिषद चुनाव में 8 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। 9 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 अक्टूबर को नाम वापसी का दिन है। नाम वापसी के दिन ही प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर देंगे और इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।

760 ग्राम पंचायतों में 3641 मतदान बूथ — इन चुनावों में 27 लाख 2 हजार 791 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14 लाख 41 हजार 738 पुरुष और 12 लाख 61 हजार 45 महिला और आठ थर्ड जेंडर है। दोनों जिलों की 760 ग्राम पंचायतों में कुल 3641 मतदान बूथ स्थापित किए जा रहे है।

मतदान तीन चरणों में —
अलवर और धौलपुर जिले में पहले चरण के लिए मतदान 20 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण के लिए मतदान 23 अक्टूबर को, तीसरे चरण के लिए मतदान 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। सभी के नतीजे 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर सुबह 9 बजे से आने शुरू होंगे। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 30 अक्टूबर को कराया जाएगा।

................
चुनावी तस्वीर

नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर
मतदान तीन चरणों में होगा
पहला चरण 20, दूसरा 23 और तीसरा चरण 26 को
मतगणना 29 को
जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 30 को
27 लाख 2 हजार 791 मतदाता