3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांस्टेबल बोला…बाइक से घिसटता हुआ गया…मगर हेलमेट से सिर रहा सुरक्षित, हेलमेट पहनने वालों की बची सड़क दुर्घटना में जान

Rajasthan Road Accident: आप सड़क पर दोपहिया वाहन चला रहे हैं तो सावधान हो जाएं...वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहन लें। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट पहनने वाले लोगों की अधिक मौत हुई है।

2 min read
Google source verification
photo_6208709465474186095_y.jpg

Rajasthan Road Accident: आप सड़क पर दोपहिया वाहन चला रहे हैं तो सावधान हो जाएं...वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहन लें। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट पहनने वाले लोगों की अधिक मौत हुई है। जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था, उनकी सड़क दुर्घटना में जान बच सकी। सड़क दुर्घटनाओं के पिछले पांच वर्ष के तुलनात्मक आंकड़ों में सामने आया कि वर्ष 2023 में मौत का ग्राफ बढ़ा है और घायलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मौत के शिकार ऐसे लोगों की तादाद बढ़ी है, जिन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

हेलमेट तो लगाते पर स्ट्रिप नहीं लगाते
जयपुर की बात की जाए तो अधिकतर वाहन चालक हेलमेट तो लगाते हैं, लेकिन उसकी स्ट्रिप लगाने में कोताही बरतते हैं। एक छोटी सी गलती सड़क हादसे का कारण बन जाती है। वाहन चलाते समय स्ट्रिप जरूर लगानी चाहिए। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एक अभियान चलाया था। जिसमें हेलमेट पहनने वाले लोगों की स्ट्रिप बांधकर समझाइश की गई थी। कुछ दिनों तक तो सही चल रहा था बाद में वाहन चालक फिर से कौताही बरतने लगे।
यह भी पढ़ें : पुलिस को देखकर भागने लगी स्कूटी सवार महिला, तेज चलाने पर गिरी तो मिला लाखों का सामान, दंग रह गई गई पुलिस


केस 1
गत वर्ष न्यायालय में तारीख पेशी पर जा रहा था। भगवती नगर में एक गली से एक महिला स्कूटी सीख रही थी। अचानक से सामने आने पर बाइक के ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक स्लिप होकर घिसटती हुई दूर तक चली गई। स्लिप होने के कारण सिर सड़क पर रगड़ता हुआ काफी दूर तक चला गया। सिर पर हेलमेट लगा होने की वजह से जान बच गई। जबकि कोहनी और घुटने में चोट आई।
-रोहिताश्व, एएसआई
यह भी पढ़ें : पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था व्रत, करवा चौथ के दिन ही उजड़ गया सुहाग, 5 माह की गर्भवती है पत्नी

केस 2
13 दिसंबर 2014 को माणक चौक से ड्यूटी पूरी करके हरमाड़ा जा रहा था। अल्का चौराहे पर अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सहित नीचे गिरकर बेहोश हो गया। हेलमेट चकनाचूर हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट होने से जान बच गई।
गंगाराम, हैड कांस्टेबल

Story Loader