
फिल्मों की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट माने जाने वाला कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) की शुरुआत हो चुकी है। आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में, राजस्थानी गायक मामे खान ने मंगलवार को कान्स फिल्म समारोह में भारत के लिए रेड कार्पेट पर परफॉर्म करने वाले पहले लोक कलाकार बनकर इतिहास रच दिया। मामे खान ने अपनी ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। मामे खान के लुक और ड्रेस की खूब सराहना हो रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया है - खुशी की बात है कि राजस्थानी गायक मामे खान जी कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलने वाले भारत के पहले लोक कलाकार बन गए हैं। यह राजस्थान की लोक संगीत की समृद्ध परंपरा के लिए उल्लेखनीय है। मामे खान जी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं इस फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा
बहुप्रतीक्षित 75वें कान्स फिल्म फेस्टिबल का एक बार फिर से आगाज हो चुका है। बता दें इस इवेंट में कई भारतीय रेड कार्पेट पर चार-चांद लगाने वाले हैं। इस साल बॉलीवुड की जानी मामी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) तो इस फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा हैं और हर ओर उनकी चर्चा देखी जा रही है। वे अपने स्टाइलिश अंदाज से लगातार फैंस का दिल जीत रही है। इसी बीच राजस्थान के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जाने माने लोक कलाकार और सिंगर मामे खान (Mame Khan) ने कान्स फिल्म फेस्टिबल में भारत के लिए रेड कार्पेट पर परफॉर्म करने वाले पहले लोक कलाकार बन गए हैं। राजस्थानी पोशाक में पहुंचे मामे खान के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
राजस्थान के मामे खान ने रचा इतिहास
राजस्थानी सिंगर मामे खान ने इस इवेंट के रेड कार्पेट पर भारत के लिए ऑपनिंग की। जिसके बाद ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय लोक कलाकार बन गए। उनके लिए यह काफी गौरव का पल था। मामे खान, 'लक बाय चांस', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'सोनचिरैया' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर रहे हैं और वे अमित त्रिवेदी के साथ कोक स्टूडियो में जुड़े हुए हैं।
पारंपरिक राजस्थानी आउटफिट में दिखे मामे खान
मामे खान को कान्स के रेड कार्पेट पर देशी पारंपरिक राजस्थानी आउटफिट में देखा गया। उन्होंने उन्होंने रंग-बिरंगी कढ़ाई किया हुआ कोट और गुलाबी पायजामा पहन रखा था। सिर पर राजस्थानी टोपी पहन उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। पैर में उन्होंने काले रंग की मोजरी डाल रखी थी। आंखों में काला चश्मा लगा रखा था। इन कपड़ों में मामे खान बेहद अलग और भारतीय परपंरा को दर्शाते दिख रहे थे।
मामे खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
मामे खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इंवेंट की कुछ फोटोज शेयर की हैं। मामे खान ने भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के लिए विशेष धन्यवाद भी इसके कैप्शन में दिया है।
कई बॉलीवुड स्टॉर्स आएंगे कॉन्स में नजर
बता दें, कान्स फिल्म फेस्टिबल में इस बार विभिन्न क्षेत्रीय सिनेमाघरों के एक्टर और एक्ट्रेस मौजूद रहेंगे। जिसमें दीपिका पादुकोण, मामे खान के साथ शेखर कपूर, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया, आर माधवन, एआर रहमान, प्रसून जोशी, वाणी त्रिपाठी, रिकी केज के नाम शामिल हैं। दीपिका पादुकोण और तमन्ना भाटिया का लुक भी सामने आ चुका है। दीपिका ने जहां काली-गोल्डन साड़ी और स्मोकी आई के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया, वहीं तमन्ना सफेद-काली रंग की बैकलेस गाउन में अअपना जलवा दिखाती नजर आईं।
Published on:
18 May 2022 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
