31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वी हवा ने छुडाई धूजणी, शेखावाटी में कोहरा, अभी और गिरेगा पारा

उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर तो फिलहाल नहीं हो रहा, लेकिन उत्तर-पूर्व से चल रही हवा ने शुक्रवार रात प्रदेश वासियों को सिहरा दिया।

2 min read
Google source verification
weather

जयपुर। उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर तो फिलहाल नहीं हो रहा, लेकिन उत्तर-पूर्व से चल रही हवा ने शुक्रवार रात प्रदेश वासियों को सिहरा दिया। प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में जहां बीती रात से घना कोहरा छाया रहा है। वहीं शेखावाटी अंचल में पारा जमाव बिंदू के नजदीक पहुंचने से हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे सर्दी के तीखे तेवरों से राहत मिलने की संभावना कम है।

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों से होकर प्रदेश तक पहुंच रही सर्द हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से आगामी दिनों में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर बना रहेगा। शनिवार सुबह सीकर के फतेहपुर में बीती रात का तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कस्बे में छाए घने कोहरे से जनजीवन थमा रहा, वहीं वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह के दौरान राजधान जयपुर सहित प्रदेश भर में सर्दी का असर बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमा में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

गुलाबीनगर: तापमान में हुई बढ़ोतरी
राजधानी में आज सुबह आसमान साफ रहा और हवा की रफ्तार थमी रही, लेकिन फिर भी सर्दी के तेवर तीखे बने रहे। बीती शाम तेज रफ्तार से चली पुरवाई हवा ने शहरवासियों को ठिठुराया। सर्द हवा के बावजूद शहर में बीती रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज सुबह नौ बजे तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज छितराए बादलों की आवाजाही रहने और तेज रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने पर सर्दी के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है।

रात का पारा फिर गिरा, राजधानी 9.8 डिग्री
चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण घर से बाहर निकलने वालों के कदम ठिठक गए। वहीं शुक्रवार रात आठ बजे ही राजधानी का न्यूनतम तापमान १७.४ तक पहुंच गया था, जबकि गुरुवार रात का पारा ९.८ दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो बादलवाही हुई है, लेकिन इसमें आर्द्रता कम है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर मामूली कोहरा होने की संभावना है। वहीं इससे पहले शाम को हवा चलने से सर्दी ने जोर पकड़ लिया। घर से बाहर निकलने ही कपड़ों को चीरने वाली सर्दी का अहसास हुआ। वहीं प्रदेश में एक बार फिर श्रीगंगानगर ३.३ डिग्री तक पहुंच गया है।

ये रहा मौसम का हाल
श्रीगंगानगर - 3.3
चूरू - 4.7
पिलानी - 4.8
जैसलमेर - 6.3
बीकानेर - 8.4
बाडमेर - 9.4
अजमेर - 9.5
जयपुर - 9.8
जोधपुर - 10.7

Story Loader