
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में इंटरनेट बंद किया गया है। जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले की कामां, नगर, पहाड़ी, डीग और सीकरी तहसील में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें-
1. हादसा नहीं, हत्या थी भाई-बहन की मौत
जोधपुर का कार एक्सीडेंट हादसा नहीं था। दोनों भाई-बहन की साजिश के तहत जानबूझकर कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ लोग भाग गए थे। पकड़ में आने वाले से पूछताछ की जा रही है। मृतक के ससुराल वालों ने ये साजिश रची थी। पुलिस जांच में रंजिश की वजह सामने आई है, लेकिन फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। read more
2. सीएम गहलोत का कल अहमदाबाद दौरा
चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर गुजरात भेजने का फैसला किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने और चुनावी बिसात बिछाने के लिए कल एक दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद जा रहे हैं, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ गुजरात कांग्रेस के टॉप लीडरशिप के साथ भी चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। read moew
3. स्कूली बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी
झालावाड़ जिले में आज सवेरे स्कूली बच्चों से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसा मिनी सचिवालय के सामने हुआ। बस में सवार बच्चों की उम्र आठ साल से चौदह साल के बीच है। छह गंभीर घायल बच्चों में से दो को कोटा रेफर किया गया है। अधिकतर बच्चों के खरोचें आई हैं। कुछ को गंभीर चोटें भी लगी हैं। चालक के बारे में पता चला कि उस समय वह फोन पर बात कर रहा था और बस भी तेज थी। read more
4. भरतपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
भरतपुर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। भरतपुर की कांमा, पहाड़ी, डीग, नगर और सीकर तहसील में फिलहाल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। इंटरनेट बंद करने की यह वजह बेहद ही चौंकाने वाली है। दरअसल भरतपुर में एक आश्रम और मंदिर से जुड़े कुछ साधु पिछले पांच सौ दिन से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि भरतपुर और धौलपुर जिलों में अवैध माइनिंग के चलते पहाड़ नष्ट हो रहे हैं। हर दिन सैकड़ों ट्रक और ट्रोलियां पत्थर अवैध खनन के जरिए निकाला जा रहा है। ऐसे में सरकार और लोकल प्रशासन को भी इसकी जानकारी है, लेकिन वे इसे रोकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। आश्रम से जुडे दो साधु बाबा हरि बोलदास और बाबा नानायण दास भरतपुर और आसपस के जिलों में फैले दो पर्वतों को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
5. बांसवाड़ा जिले में मूसलाधार बारिश
राजस्थान में भारी बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। बांसवाड़ा जिले में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी हैं। अभी तक 13 कस्बों में 8 इंच तक बारिश मापी गयी हैं। बारिश के कारण सुरवानिया बांध के 10 गेट खोले गए। कागदी पिकअप वियर के 5 गेट खोले गए, जिसमे दो गेट एक मीटर,तीन गेट आधा-आधा मीटर खोले गए। वही एक ओर गामड़ी गांव की पुलिया पर पानी की चादर चलने लगी।
Published on:
19 Jul 2022 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
