जयपुर

बंजारा : मुख्यधारा की तलाश में घुमंतु समुदाय

राजस्थान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग और घुमंतु जाति उत्थान न्यास की ओर से 'बंजारा-मुख्यधारा की तलाश में घुमन्तु समुदाय 'विषय पर राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी रविवार को शुरू हुई।

2 min read
Mar 27, 2022
बंजारा : मुख्यधारा की तलाश में घुमंतु समुदाय


सेवा,त्याग,समर्पण व बलिदान का दूसरा नाम है घुमन्तु : दुर्गादास
राजस्थान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग और घुमंतु जाति उत्थान न्यास की ओर से 'बंजारा-मुख्यधारा की तलाश में घुमन्तु समुदाय 'विषय पर राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी रविवार को शुरू हुई। संगोष्ठी के आयोजक प्रो.जयंत सिंह ने बताया कि यह संगोष्ठी आजादी के अमृत महोत्सव व राजस्थान विश्वविद्यालय के 76 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। रविवार को इसका उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। संगोष्ठी संयोजक डॉ. रोहित कुमार जैन ने बताया कि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता अधिष्ठाता समाज विज्ञान संकाय राजस्थान विश्वविद्यालय प्रो. एस एल ,मुख्य अतिथि अखिल भारतीय घुमन्तु कार्य प्रमुख दुर्गादास ने की। मुख्य वक्ता घमन्तु विमुक्त कल्याण बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष बलवान थे।

साहित्य समाज और राष्ट्र का निर्माता: डॉ. विपिन चंद्र पाठक
जयपुर । अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान का त्रैवार्षिक अधिवेशन रोटरी भवन जयपुर में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ. विपिन चंद्र पाठक ने कहा कि साहित्य और साहित्यकार समाज राष्ट्र का निर्माता है राष्ट्र एवं समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनाकर राज्य को वैचारिक श्रेष्ठता के परम शिखर पर ले जाना साहित्यकार की परम भूमिका है।संत रमणनाथ महाराज ने कहा कि साहित्यकार प्रताडि़त होता है और प्रताडऩा से ही कुंदन निकलता है। साहित्य निर्माण के लिए त्याग करना पड़ता है। स्वागत भाषण देते हुए साहित्य परिषद के राजस्थान अध्यक्ष प्रोफेसर अन्नाराम शर्मा ने देश के संत महात्माओं की आदर्श शिक्षा का वर्णन किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए डॉ. बलवंत एस जानी ने कहा सभी साहित्यकारों को साहित्य के माध्यम से राष्ट्र कार्य करने को आतुर रहना चाहिए। प्रोफेसर नरेंद्र मिश्र ने कहा साहित्य कभी पलायन नहीं करता सदैव प्रतिरोध करता है। त्याग साहित्य का मूल धर्म है। अधिवेशन के दौरान साहित्य का प्रदेय विशेषांक का विमोचन भी किया गया।

Published on:
27 Mar 2022 09:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर