29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज गर्मी के तेवर रहेंगे तीखे, दिन में रहेगी कड़ाके की धूप

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। तीखी धूप व गर्मी अब फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर में तीखी धूप व गर्मी रहेगी।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 15, 2025

– आज गुलाबी नगर में दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। तीखी धूप व गर्मी अब फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर में तीखी धूप व गर्मी रहेगी। इसके प्रभाव से लोग गर्मी से पस्त नजर आएंगे। वहीं प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में आज गर्मी के तीखे तेवर रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी जिले में गर्मी के तेवर तीखे रहेंगे। भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। अ​धिकतम तापमान भरतपुर और बीकानेर में सबसे ज्यादा रहेगा। वहीं चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने का अनुमान है। सरहदी जिले श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब प्रदेश में गर्मी के तेवर फिर से तीखे होंगे। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने का अनुमान है। जयपुर में तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर तीखे रहने का अनुमान है।