30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे भी मौसम का मिजाज ठंडा, गलन भरी सर्दी का जोर रहा

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में जनवरी के अंतिम दिनों में भी कड़ाके की सर्दी का दौर है। आज सवेरे भी गुलाबी नगर जयपुर में गलन भरी सर्दी का दौर रहा। आज सवेरे हाड़कंपाने वाली सर्दी की वजह से लोग कांपते नजर आए।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 30, 2026

- गुलाबी नगर में आज सवेरे धूप ​खिलने के बावजूद सर्दी से राहत नहीं

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में जनवरी के अंतिम दिनों में भी कड़ाके की सर्दी का दौर है। आज सवेरे भी गुलाबी नगर जयपुर में गलन भरी सर्दी का दौर रहा। आज सवेरे हाड़कंपाने वाली सर्दी की वजह से लोग कांपते नजर आए। कड़ाके की सर्दी का यह दौर आगामी दिनों में बने रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में ठिठुरन भरी सर्दी का दौर रहा। आज प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मारवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में तेज सर्दी का दौर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में सर्दी के तेवर बरकरार रहने की संभावना है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग