3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज नरम-गर्म, धूप के बीच हल्के बादल छाए

राजधानी जयपुर सहित देश में हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज नरम-गर्म बना हुआ है। हल्के बादलों की आवाजाही हो रही है। बीच-बीच धूप भी निकल रही है। प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम नजर आ रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 11, 2025

– दिन में तीखी धूप कर रही लोगों को परेशान

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित देश में हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज नरम-गर्म बना हुआ है। हल्के बादलों की आवाजाही हो रही है। बीच-बीच धूप भी निकल रही है। प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम नजर आ रहा है। कल पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर था, लेकिन आज वहां भी मौसम का मिजाज नरम-गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर​ जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे मौसम का मिजाज नरम-गर्म बना रहने की संभावना है।