3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

RajasthanWeather : जयपुर में मौसम का मिजाज खुशनुमा, आज सवेरे ही बादल छाए

जून का महीना शुरू होते ही राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश में पड़ रही तीखी गर्मी गायब सी हो गई। इसकी जगह बादलों ने ले ली है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में भी घटाएं छाई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 03, 2025

– आज गुलाबी नगर में मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

जयपुर। जून का महीना शुरू होते ही राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश में पड़ रही तीखी गर्मी गायब सी हो गई। इसकी जगह बादलों ने ले ली है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में भी घटाएं छाई। इनके प्रभाव से आज राजधानी जयपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया तो अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। आज अलवर में सवेरे से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया तो अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। भीलवाड़ा में भी आज सवेरे से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 27 डिग्री रहा तो आज दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में आज सवेरे से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। चूरू जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बारिश का मौसम बना हुआ है। कई जिलों में सवेरे से ही बारिश का दौर है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज राजधानी जयपुर में भी बादल छाए हुए हैं व बारिश की संभावना है।