29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस पर चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में मनेगा रक्षा बंधन

raksha bandhan 2019 : भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार श्रावणी पूर्णिमा 15 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा। सावन के महीने में बहुत ही कई सालों के बाद 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन का संयोग बन रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 25 Jul 2019, 1:09 PM IST

Jaipur

जयपुर।Raksha Bandhan 2019 : भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार श्रावणी पूर्णिमा 15 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा। सावन के महीने ( sawan month ) में बहुत ही कई सालों के बाद 15 अगस्त ( August 15 ) के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र ( chandr pradhaan shravan nakshatra ) में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन ( raksha bandhan ) का संयोग बना है। इस दिन सुबह से ही सिद्धि योग बन रहा है, जिसके चलते पर्व की महत्ता और बढ़ गई है। सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस बार कई सालों बाद रक्षा बंधन के पर्व पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। इसके चलते पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। इसी दिन योगी अरविंद जयंती भी है। मदर टेरेसा जयंती और संस्कृत दिवस भी इसी दिन आ रहा है।

राखी बांधने में मिलेगा 12 घंटे 58 मिनट का समय
पं. डॉ. रवि शर्मा के अनुसार रक्षा बंधन पर अक्सर भद्रा का साया रहने से बहिनों को बहुत कम समय मिलता है। लेकिन इस बार पूरे दिन मुहूर्त होने से उन्हें राखी ( Rakhi ) बांधने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रक्षा बंधन पर इस बार राखी बांधने के लिए 12 घंटे 58 मिनट का समय मिलेगा। यानि सुबह 06 बजकर 02 मिनट से लेकर शाम के 07 बजे तक बांधी जा सकेगी। इस बार श्रवण शुक्ल पूर्णिमा ( shrawan shukla purnima ) 14 अगस्त दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। ऐसे में पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार इस दिन पूर्णिमा तिथि शाम 5 बजकर 59 मिनट तक है। इस बार पूरे दिन भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। ऐसे तो सूर्योदय से शाम तक राखी बांधी जा सकेगी। लेकिन यदि कोई मुहूर्त के हिसाब से राखी बांधना चाहे तो दिनभर के चौघड़िया मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे।

शुभ का चौघड़िया- सुबह 06:02 से 07:39 बजे तक
चर-लाभ-अमृत का चौघड़िया- सुबह 10:54 से दोपहर 03:46 बजे तक
शुभ का चौघड़िया- शाम 05:23 से 07:00 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:07 से 12:55 बजे तक

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग