6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गावड़िया के बयान पर बोले डोटासरा, कांग्रेस को कमजोर करने का किसी को हक नहीं

सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया द्वारा आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंन्द्र राठौड़ को लेकर दिए बयान पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है। उनहोंने कहा कि बयानों को लेकर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एडवायजरी जारी कर रखी है।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 31, 2022

जयपुर। सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया द्वारा आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंन्द्र राठौड़ को लेकर दिए बयान पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है। उनहोंने कहा कि बयानों को लेकर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एडवायजरी जारी कर रखी है। हर चीज उनके संज्ञान में रहती है। सभी को मर्यादा में रहकर वही काम करना चाहिए जो कांग्रेस की रीति नीति और संस्कार रहे हैं। कांग्रेस को कमजोर करने का किसी को हक नहीं है। यह सब चीजें पार्टी आलाकमान निश्चित तौर पर गौर कर रहे हैं।

पीसीसी में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद डोटासरा ने कहा कि देश के पीएम अपने परिधान के पर जो पैसा खर्च किया। अगर वे शासत्री की तरह सादगी से रहते तो गरीबों को पक्की छत मिल सकती थी। शिवराज पाटिल को ड्रेस के चक्कर में कुसी छोड़नी पडी थी। पीएम आए थे गरीबों को भली करने और ज्यादा गरीबी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि मानगढ़ को पीएम राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें, हम स्वागत करेंगे। लेकिन गुजरात में और रास्थान में चुनाव है, तब वो घोषणा करने आ रहे हैं। देश के पीएम के लिए सत्ता का केंद्र बिन्दु केवल वोट हैं। जनता सब समझती है। इससे पहले सभी नेताओं ने इंदिरा गांधी और पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आपको बता दें कि गावड़िया ने धर्मेन्द्र राठौड़ पर दलाली करने और भाजपा से मिलीभगत करने के आरोप लगाए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्रियों का नाम तक नहीं लिया जा रहा

उन्होंने कहा कि कुछ समय से महान नेताओं को भुलाने का षड़यंत्र चल रहा है। अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम नहीं लिया जा रहा है। इंदिरा गांधी का नाम देश के पीएम नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोग इतिहास को भुलाना चाहते हैं मिटाना चाहते हैं।