
Five Year Old Raped In Jaipur
Five Year Old Raped In Jaipur : जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में 9वीं कक्षा की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला अभी सुलझ भी नहीं पाया था कि झोटवाड़ा थाना इलाके में वैन चालक व उसके साथियों पर सात साल की बच्ची से गैंगरेप करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने गैंगरेप के बाद बच्ची को जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में बच्ची के पिता ने 8 दिसंबर की रात को स्कूल संचालक, प्रिंसिपल और वैन चालक के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुरुशरण राव कर रहे हैं।
यह है मामला
पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी सात साल की बेटी और बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। पिता ने उनके आने-जाने के लिए स्कूल की वैन लगा रखी है। घटना 7 अक्टूबर से 7 दिसंबर के बीच की है। आरोप है कि नशे की दवा खिलाने के बाद चालक दोनों बच्चों को वैन में बैठाकर होटल ले गया। जहां बच्चे को चाकू की नोक पर होटल में नीचे बैठाकर रखा।
वहीं, बच्ची को होटल के रूम में ले जाकर साथियों के साथ बलात्कार किया। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने डरा धमका कर समझौता करवा लिया था। बाद में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दखल के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है।
यह भी पढ़ें : लाडनूं में 13 साल की बालिका से गैंगरेप, शहर में आक्रोश
स्कूल प्रशासन बोला परिजन नहीं दे रहे दस्तावेज
स्कूल प्रशासन ने बताया कि दोनों बच्चों का विद्यालय में प्रवेश तीन माह पहले हुआ है। परिजन से पूर्व के स्कूल की टीसी और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्होंने उपलब्ध नहीं करवाए। कुछ समय पहले फीस के 30 हजार रुपए भी लौटा दिए थे। अब सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया जा रहा है।
स्कूल प्रशासन को किया था सूचित
पुलिस ने बताया कि बच्ची ने घटनाक्रम के बारे में स्कूल संचालक और प्रिंसिपल को बताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि चालक ने दोनों बच्चों को नशे की दवा खिला दी और फिर अश्लील वीडियो बना लिए।
Published on:
09 Dec 2023 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
