जयपुर
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने की आज आखिरी तारीख हैं। हालांकि कल से भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रहेगी। लेकिन 1 नवम्बर से या इसके बाद पंजीकरण करवाने वाले परिवारों को नियमानुसार तीन महीने बाद 1 फरवरी 2023 से योजना का लाभ मिल सकेगा।
यह हैं फायदा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि स्वयं की SSO आईडी या E-Mitra के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लें।
इस योजना में पंजीकृत परिवारों का 10 लाख रुपए का निःशुल्क इलाज किया जाता हैं। चिरंजीवी योजना के प्रत्येक बीमित परिवार को दुर्घटना में होने वाली मृत्यु, स्थाई अपंगता की स्थिति में 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी मिलता है।