13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गड्ढों में तब्दील मानपुर मार्ग, खतरे में स्कूली बच्चों की राह

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

Rajasthan

मानपुर. एनएच-21 से धूलकोट होते हुए मानपुर जाने वाला मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क पर 2 से 3 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। आए दिन बच्चे साइकिल समेत गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से सड़क की हालत खराब हुई है। भारी वाहन पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गड्ढे भरवाने, सड़क मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

फोटो कैप्शन- मानपुर मार्ग पर गड्ढों से परेशान बच्चे और निकलते वाहन।