
जयपुर। जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाकसू के पास राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से एक लड़की की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस को जला दिया। वहीं हाईवे को जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक 13 वर्षीय अक्षिता पुत्री लल्लूराम मीणा बस्सी के रूपपुरा गांव निवासी है। बच्ची अपने माता—पिता व अन्य के साथ बस्सी के रूपपुरा गांव से शीतला माता की पदयात्रा में जा रही थी। इसी दौरान चाकसू के पास राजस्थान रोडवेज की बस ने उसे चपेट में ले लिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित पदयात्रियों ने बस को रुकवा कर सवारियों को उतार दिया। इसके बाद बस को आग लगा दी। लोगों शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। साथ ही जयपुर कोटा राजमार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व आर्थिक मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।
सूचना पर मौके पर चाकसू एसीपी केके अवस्थी, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार अजीत बुंदेला, शिवदासपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह समेत चाकसू पुलिस का जाब्ता मौजूद है।
Published on:
22 Sept 2022 05:44 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
