1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC Paper Leak : डीजीपी ने शेर सिंह मीना पर घोषित किया एक लाख रुपए का इनाम, जानिए क्या है मामला

Rajasthan Paper leak news : पुलिस महानिदेशक DGP उमेश मिश्रा ने वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के पेपर लीक मामले में वांटेड उप प्रधानाचार्य अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह मीना को पकड़ाने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इसी मामले में फरार चल रहे सुरेश ढाका पर पहले ही एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका।

less than 1 minute read
Google source verification
dgp.jpg

Rajasthan Paper leak news : पुलिस महानिदेशक DGP उमेश मिश्रा ने वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के पेपर लीक मामले में वांटेड उप प्रधानाचार्य अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह मीना को पकड़ाने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इसी मामले में फरार चल रहे सुरेश ढाका पर पहले ही एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका।

वांटेड भूपेन्द्र सारण के गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में उसने आबू रोड पर शिक्षक शेर सिंह मीना से पेपर लेना बताया था। तभी से उदयपुर पुलिस आरोपी शेर सिंह मीना को तलाश रही है। जयपुर के चौमूं स्थित दोला का बास निवासी शेर सिंह मीना के पकड़े जाने के बाद पेपर लीक मामले में और तथ्य सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें : RPSC Paper Leak : अभ्यर्थी ने किया एसपी को फोन, कहा-लीक हो गया पेपर, चलती बस में हो रही है नकल

आरोपी शेर सिंह पेपर लीक करने के दौरान आबू रोड स्थित भावरी स्वरूपगंज स्थित सरकारी स्कूल में उप प्रधानाचार्य था। पेपर लीक मामले के बाद आरोपी को निलम्बित कर दिया गया। इससे पहले उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने शेर सिंह मीना पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा था। उदयपुर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

24 नवंबर को लीक हुआ था पेपर
राजस्थान में आरपीएसी वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा करा रहा था। इसके सामान्य ज्ञान के पेपर को कई लोगों ने मिलकर आउट कर दिया। उदयपुर की चलती बस में शिक्षक, सरगना और परीक्षार्थियों की एक बस पेपर का सॉल्व करते मिली थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ और अंत में पेपर रदद कर दिया गया। इस मामले में 60 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है।

Story Loader