25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav vs Abhishek: छक्के मारना नहीं होगा आसान, 75 यार्ड है मैदान की लंबाई, आज किसका बल्ला चलेगा, कौन बनेगा ‘सिक्सर किंग’

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Jaipur Match: एक तरफ राजस्थान के 'वंडर बॉय' वैभव हैं, तो दूसरी तरफ हैदराबाद के तूफानी अभिषेक शर्मा।

2 min read
Google source verification
वंडर बॉय वैभव बनाम अभिषेक शर्मा, जयपुर में आज रनों की बारिश या विकेटों का पतझड़ ?

वंडर बॉय वैभव बनाम अभिषेक शर्मा, जयपुर में आज रनों की बारिश या विकेटों का पतझड़ ?

RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला मुकाबला केवल दो टीमों की जंग नहीं, बल्कि दो युवा पावर-हिटर्स के बीच का मुकाबला बन गया है। एक तरफ राजस्थान के 'वंडर बॉय' वैभव हैं, तो दूसरी तरफ हैदराबाद के तूफानी अभिषेक शर्मा। दोनों के बीच सीधी टक्कर इस बात को लेकर है कि आज एसएमएस की बड़ी बाउंड्री पर कौन सबसे ज्यादा छक्के जड़ेगा।

75 यार्ड की बाउंड्री: छक्के मारना नहीं होगा आसान

इस मैच की सबसे बड़ी चुनौती मैदान का आकार है। एसएमएस स्टेडियम की 75 यार्ड की बड़ी बाउंड्री बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी। अमूमन छोटे मैदानों पर आसानी से छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के लिए यहाँ गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाना आसान नहीं होगा। पिच बल्लेबाजों के अनुकूल तो है, लेकिन बड़ी बाउंड्री के कारण खिलाड़ियों को दौड़कर रन लेने पर भी ध्यान देना होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो टीम यहाँ की बाउंड्री के हिसाब से अपनी रणनीति बनाएगी, जीत उसी की होगी।

मैदान के बाहर बवाल: टिकट नहीं मिलने पर भड़के फैंस

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस को जब टिकट नहीं मिले, तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

  • बैनर फाड़े और तोड़फोड़: गुस्से में आए युवाओं ने राजस्थान रॉयल्स के पोस्टर फाड़ दिए और वहां रखी बेंचों को नुकसान पहुंचाया।
  • पुलिस की कार्रवाई: भीड़ बेकाबू होते देख साउथ पुलिस ने मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। फैंस का आरोप है कि टिकटों की भारी कालाबाजारी हो रही है।

SMS स्टेडियम: रॉयल्स का अभेद्य किला

जयपुर का यह मैदान राजस्थान रॉयल्स के लिए हमेशा लकी रहा है। यहाँ टीम ने अपने 70 फीसदी से ज्यादा मैच जीते हैं। बात यह है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। स्टेडियम में कुल 9 पिच तैयार की गई हैं, जिनमें से 3 मैच के लिए और 6 प्रैक्टिस के लिए हैं। पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जा रही है, हालांकि 75 यार्ड की बड़ी बाउंड्री के कारण छक्के लगाना आसान नहीं होगा। फैंस की नजर वंडर ब्वाय वैभव पर टिकी हुई हैं।