4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSMSSB Calendar 2024 : राजस्थान में आगामी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी, 22 जून से शुरू होगी परीक्षाएं, देखें पूरी डिटेल्स

RSMSSB Exam Calendar Release: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के बीच होने वाली 31 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी किया है। इसमें परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा के पैटर्न की भी जानकारी दी गई है।

2 min read
Google source verification
RSMSSB Calendar 2024

RSSB Recruitment Exam New Update : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2024-25 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 22 जून से 10 जनवरी तक 31 भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

इन परीक्षाओं में प्रदेश के लगभग 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। जिसमें कुछ परीक्षाओं में समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन और सीनियर सेकंडरी लेवल में सफल रहे अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। खास बात ये है कि बोर्ड की ओर से जिन भी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है, उनमें से अधिकतर परीक्षाएं सीबीटी कम ओएमआर पर आधारित होंगी। यानी इन परीक्षाओं का प्रश्न पत्र कंप्यूटर पर आएगा और अभ्यर्थी को अपना जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जून 2024 से जनवरी 2025 के बीच 31 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराएगा। इसे लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि नई परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार जून महीने की 22 तारीख से प्रतियोगिता परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। जो 10 जनवरी 2025 तक चलेगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 31 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती कैलेंडर

भर्ती परीक्षा का नाम
इस दिन होगी परीक्षा
पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती
22 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन) सीधी भर्ती
27 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) सीधी भर्ती29 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रीशियन) सीधी भर्ती30 जून 2024
पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती13 जुलाई 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड ॥ (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती
28 जुलाई 2024
लिपिक ग्रेड-II/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती11 अगस्त 2024
सूचना सहायक सीधी भर्ती फेज - II21,23, 27, 29 अगस्त 2024
छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी भर्ती30 अगस्त 2024
पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती7 सितंबर 2024
समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024
25 से 28 सितंबर 2024
शीघ्र लिपिक-निजी सहायक ग्रेड-1, संयुक्त सीधी भर्ती5 अक्टूबर 2024
समान पात्रता परीक्षा (सी. सेकेंडरी स्तर) 202423 से 26 अक्टूबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल डीजल) सीधी भर्ती18 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (कम्प्यूटर लैब / आईटी लैब) सीधी भर्ती19 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) सीधी भर्ती20 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (सुईंग टेक्नोलॉजी) सीधी भर्ती21 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती22 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राइंग) सीधी भर्ती23 नवंबर 2024
पशु परिचर सीधी भर्ती1 से 4 दिसंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक) सीधी भर्ती5 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस) सीधी भर्ती6 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (ड्राफ्टसमैन सिविल) सीधी भर्ती6 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल मोटर व्हीकल) सीधी भर्ती7 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमैन) सीधी भर्ती7 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (प्लम्बर) सीधी भर्तीx8 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (कॉस्मेटोलॉजी) सीधी भर्ती
8 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (टर्नर) सीधी भर्ती9 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सीधी भर्ती9 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) सीधी भर्ती10 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिक्ल) सीधी भर्ती10 जनवरी 2025

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि भविष्य में होने वाली ज्यादातर भर्ती परीक्षाओं में सीबीटी और ओएमआर शीट का प्रयोग किया जा रहा है। ताकि पेपर लीक और धांधली जैसी समस्याओं का समाधान हो सके। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी महीने की 22 तारीख से परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। जो अगले साल 10 जनवरी तक चलेगा। जिसमें भर्ती परीक्षाओं के साथ ही पात्रता परीक्षाएं भी शामिल है। जिनकी विज्ञप्ति भी जल्द जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :

 राजस्थान की इस सीट पर हुई सबसे कम अंतर की जीत-हार, काउंटिंग के दौरान अटकी रही सबकी सांसे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग