4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रनिंग करके दिया स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

अपने हार्ट को तंदुरुस्त रखने को लेकर रन फॉर हार्ट का आयोजन किया गया। इस दौड़ में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। इस दौड़ का आगाज फ्लैग ऑफ के साथ हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Running gave the message of healthy heart and healthy lifestyle

जयपुर। अपने हार्ट को तंदुरुस्त रखने को लेकर रन फॉर हार्ट का आयोजन किया गया। इस दौड़ में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। इस दौड़ का आगाज फ्लैग ऑफ के साथ हुआ। इस मौके पर डॉ अमित गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को ह्रदय को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। डॉ अलोक माथुर ने बताया कि इस दौड़ का मकसद लोगों को उनके हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने के बारे में संदेश देने के साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी था।

अनुभव सुखवानी ने बताया कि दौड़ में भाग लेने के लिए आयु की प्रतिबद्धता नहीं थी। करीब 5 किमी की यह दौड़ एक निजी हॉस्पिटल से शुरू हुई और शिप्रापथ होते हुए वापस हॉस्पिटल तक समाप्त हुई। इस रन के दौरान मौजूद लोगों को जुंबा डांस कराया गया, साथ ही कई गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुहासिनी जैन ने कहा कि आज स्वस्थ जीवनशैली हमारे हृदय के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौड़ के माध्यम से हम स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहते हैं। इस दौरान एंबुलेंस, फिजियोथेरेपी एवं अन्य जरुरी मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था की गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग