scriptपायलट ने खाचरियावास को कहा ‘बैल’, तो हंस पड़े सब लोग, देखें वीडियो | Sachin pilot comment on pratap singh khachariyawas news | Patrika News

पायलट ने खाचरियावास को कहा ‘बैल’, तो हंस पड़े सब लोग, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Dec 11, 2019 04:22:48 pm

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर गांधी सर्किल पर कांग्रेस का धरना

पायलट ने खाचरियावास को कहा 'बैल', तो हंस पड़े सब लोग, देखें वीडियो

पायलट ने खाचरियावास को कहा ‘बैल’, तो हंस पड़े सब लोग, देखें वीडियो

अश्विनी भदौरिया / जयपुर. नागरिकता संशोधन बिल ( Citizenship Amendment Bill ) को लेकर गांधी सर्किल पर कांग्रेस ( Congress ) के धरने में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) ने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार ( Central Government ) पर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ( Pratap Singh Khachariyawas ) से मजाकिया लहजे में कहा कि आपको भी जिलाध्यक्ष बने चार साल हो गए हैं। खाचरियावास कह रहे हैं कि अब कोई दूसरा बैल पकड़ो। उससे खेत जोतो। इस बात पर धरना स्थल पर ठहाके लगने शुरू हो गए।
आगे पायलट ने कहा कि हम सब पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। हमसे कार्यकर्ताओं को बहुत उम्मीदें हैं। परिवार एकजुट रहेगा। पायलट से पहले बोलते हुए खाचरियावास ने कहा था कि पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बने छह साल हो गए। विपक्ष में थे तब और अब भी कार्यकर्ता इकट्ठे करने में देर नहीं लगती। आज हम केंद्र की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।
पायलट ने कहा कि यह कानून पुराना है। कई बार तब्दील किया है। संविधान में धर्म आधार कहीं नहीं है। आज धर्म में बांटने का प्रयास किया जा रहा है। 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। 150 रुपए किलो प्याज बिक रही है। अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। इस पर केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री बोलने को तैयार नहीं है। केंद्र विवादित मुद्दों को आगे बढ़ा रही है।
लोकतंत्र खतरे में
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने कहा कि हमारी पहचान अनेकता में एकता की है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चली। आज केंद्र में भाजपा और संघ का शासन है। घमंड है, इसलिए वे किसी की परवाह नहीं कर रहे। लोकतंत्र खतरे में है। युवाओं की नौकरियां जा रही हैं। हर वर्ग दु:खी है।

ये भी थे शामिल
प्रदेश के सह प्रभारी विवेक बंसल, शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेसियों को संबोधित किया। मौके पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो