
पायलट बोले, 'कोई भी सरकार हो, योग्य को दें पद ताकि नींव हो मजबूत'
जयपुर। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कई बार कुलपति की योग्यता पर सवाल उठते रहते हैं। हालात यह है कि कई बार कुलपतियों को योग्यता से जुड़े विवादों के कारण इस्तीफे भी देने पड़े हैं। ऐसे में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने महाराजा कॉलेज छात्रसंघ उद्घाटन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कुलपति की योग्यता पर उठ रहे सवालों पर भी अपनी राय रखी। पायलट ने कहा कि यूनिवर्सिटी, कॉलेज, आरपीएससी या अन्य संस्थाओं में ऐसे व्यक्तियों को पद देने चाहिए, जिनका विवादों से कोई नाता ना हो। चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, विश्वविद्यालयों में योग्य व्यक्तियों को ही पदस्थापित किया जाना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों को पद देने चाहिए, जो कि एक उदाहरण समाज में पेश कर सके।
यह भी पढ़ें: सचिन पायलट बोले, 'यदि आप इज्जत देंगे तो ही आपको इज्जत मिलेगी'
पायलट ने कहा कि विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल बच्चों की नींव बनाती है। ऐसे में नींव का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसका कारण यह है कि नींव यदि मजबूत होगी तो इमारत बहुत उंचाई तक जा सकती है।
राजस्थान विवि. के कुलपति की योग्यता पर भी उठ रहे सवाल
बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन की योग्यता पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। योग्यता से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है। इधर, बीते दिनों विवि. के पूर्व शोध छात्र प्रतिनिधि डॉ. रामसिंह सामोता ने भी प्रेसवार्ता कर कुलपति की योग्यता के संबंध में दस्तावेज पेश किए थे। वहीं, पिछले दिनों लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. देवस्वरूप को योग्यता संबंधी विवाद के कारण इस्तीफा देना पड़ा। पहले भी राजस्थान विवि. के कुलपति रहे जेपी सिंघल को हाईकोर्ट की दखल के बाद त्याग पत्र देना पड़ा था।
Published on:
21 Jan 2023 01:03 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
