5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SALARY HIKE : होली से पहले इस राज्य ने कर्मचारियों की भर दी झोली

होली से पहले नौ लाख से अधिक कर्मचारियों की राज्य सरकार ने झोली भर दी है। 25 फीसदी सैलरी में बढ़ोत्तरी की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
SALARY HIKE

तेलंगाना सरकार ने राज्य के 9.37 लाख कर्मचारियों की होली से पहले झोली भर दी है। कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी की वृद्धि का फैसला किया है। यह अप्रेल 2020 से ही लागू होगा। 12 माह का एरियर सेवानिवृत्ति के समय दिया जाएगा। साथ ही, सेवानिवृत्ति की उम्र को ३ साल बढ़ाकर 58 से 61 करने का फैसला किया है। राज्य मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की।

7 साल बाद वेतन वृद्धि
यह फैसला मई 2018 में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी सी आर बिस्वाल की अध्यक्षता में बनाए आयोग के सुझावों के आधार पर लिया गया। साल 2014 में राज्य में सरकारी कर्मचारियों की वेतन में 43 फीसदी वृद्धि हुई थी। सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाना 2018 में चुनावों के दौरान किये चुनावी वादे का हिस्सा है।

ग्रैच्युटी फंड भी बढ़ाया
सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले ग्रैच्युटी की धनराधि को 12 लाख से 16 लाख कर दिया है। मुख्यमंत्री राव ने कहा कि वेतन वृद्धि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए समान रूप से लागू होगी क्यों न वह दिहाड़ी मजदूर ही हो।

सेवानिवृत्ति : राज्यों में अलग-अलग उम्र
पश्चिम बंगाल में मेडिकल टीचर के लिए 65 साल, डॉक्टर की 62 साल और दूसरे पदों के लिए 60 साल की सेवानिवृत्ति आयु तय है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, असम, बिहार, मेघालय, नागालैंड, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, सिक्किम में सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल है जबकि मध्यप्रदेश में 62 साल है।

दो राज्यों में सेवानिवृत्ति 56 वर्ष में
झारखंड, केरल में राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति 56 साल में तय है। हरियाणा में तकनीकी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 जबकि डॉक्टरों की 62 साल है। तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, मणिपुर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उड़ीसा में 58 साल है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग