scriptJaipur Lok Sabha Seat : सांगानेर में सबसे अधिक दबा नोटा, 10,428 को पसंद नहीं आए प्रत्याशी | Sanganer most Nota was pressed 10,428 people did not like candidate Manju Sharma Pratap Singh Khachariyawas | Patrika News
जयपुर

Jaipur Lok Sabha Seat : सांगानेर में सबसे अधिक दबा नोटा, 10,428 को पसंद नहीं आए प्रत्याशी

Jaipur Lok Sabha Seat : जयपुर लोकसभा सीट पर 10 हजार 428 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया। इन मतदाताओं ने नोटा को चुना। वजह जानें।

जयपुरJun 05, 2024 / 02:19 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Sanganer most Nota was pressed 10,428 people did not like candidate Manju Sharma Pratap Singh Khachariyawas

Jaipur Lok Sabha Seat

Jaipur Lok Sabha Seat : जयपुर लोकसभा सीट पर 10 हजार 428 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया। इन मतदाताओं ने नोटा को चुना। सबसे अधिक सांगानेर में नोटा पर बटन दबाया गया। जयपुर ग्रामीण सीट में 7 हजार 519 मतदाताओं ने नोटा चुना। इसके अलावा विद्याधर नगर में 1721 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया। मालवीय नगर में 1406 और बगरू में 1584 मतदाताओं ने नोटा को चुना।

11 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

पोस्टल बैलेट काउंटिंग की बात करें तो भाजपा की मंजू शर्मा आगे रही। पोस्टल बैलेट में भाजपा की मंजू शर्मा को 8 हजार 207 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रतापसिंह खाचरियावास को 5 हजार 659 वोट मिले। जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा 3.31 लाख वोटों से जीती। जयपुर शहर में 13 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। जिनमें से 11 प्रत्याशी 16.66 फीसदी वोट हासिल नहीं कर पाए। जयपुर शहर सीट से 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। पोस्टल बैलेट के 1235 वोट खारिज हुए।
यह भी पढ़ें –

पीएम मोदी पर प्रमोद तिवारी का बड़ा हमला, भाजपा भगवान राम की ‘व्यापारी’ है, ‘पुजारी’ नहीं

विधानसभा – नोटा
हवामहल 926
विद्याधर नगर 1721
सिविल लाइंस 1106
किशनपोल 688
आदर्श नगर 971
मालवीय नगर 1406
सांगानेर 1878
बगरू 1584
पोस्टल बैलेट 148।

Hindi News/ Jaipur / Jaipur Lok Sabha Seat : सांगानेर में सबसे अधिक दबा नोटा, 10,428 को पसंद नहीं आए प्रत्याशी

ट्रेंडिंग वीडियो