
वैज्ञानिकों ने शाकाहारी हैमबर्गर बनाया
Vegetarian pattyअमेरिका ( America )में ज्यादातर लोग हफ्तेभर में तीन बार हैमबर्गर ( Hemburger ) खा लेते हैं। इसमें बीफ से बनी पैटी डाली जाती है, लेकिन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ( Stanford University ) के प्रोफेसर पैट ब्राउन ने बीफ से बनी पैटी की जगह लैब में पौधे से बनी शाकाहारी पैटी (Vegetarian patty) ) बनाने में सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने इस शाकाहारी बर्गर का नाम दिया है.इम्पॉसिबल बर्गर ( Impossible Burger)। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पैट ब्राउन ने अपनी लैब में पौधे से बनी शाकाहारी पैटी बना कर बर्गर बनाने में सफलता प्राप्त की है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली पैटी सोयाबीन, आलू और प्रोटीन से बनी है। इसमें नारियल और सूरजमुखी का तेल इस्तेमाल हुआ है, जो बिल्कुल बीफ जैसा टेस्ट देती है। आपको बता दें कि अमेरिका के 17 हजार रेस्तरां में इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। बीफ से बनी पैटी का विकल्प सामने आने के बाद अब लोगों को जानवरों को पालने.पोसने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। साथ ही पानी और चारे की भी बचत होगी।
ग्रीनहाउस गैस के लिए मवेशी भी जिम्मेदार
न्यूयॉर्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मांसाहार को जलवायु परिवर्तन से जोड़ रहे हैं। उनका तर्क है कि मांस से दुनिया के कार्बन फुटप्रिंट पर असर पड़ता है। दुनिया में 14.5 फीसदी ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन के लिए मवेशी जिम्मेदार हैं, जो उनकी जुगाली, मल और उनकी खाने की चीजों से पैदा होता है। वैज्ञानिक पैट ब्राउन कहते हैं कि कृत्रिम मांस दुनिया को जलवायु परिवर्तन से बचा सकता है।
वैकल्पिक मांस से बनाए जा रहे हैं 20 तरह के व्यंजन
ब्राउन का दावा है कि 2035 तक वे पौधे से बनी चिकन, मछली, सूअर, भेड़ के बच्चे के मांस वाली पैटी विकसित कर लेंगे। उन्होंने कहा, हमारा एक लक्ष्य है मांस के इस्तेमाल को रोककर जलवायु परिवर्तन को कम करने में हरसंभव मदद करें। अभी वैकल्पिक मांस से 20 तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं।
जानिए हैम्बर्गर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
हैम्बर्गर के आविष्कार का दावा बहुत से लोगों ने किया है। हैमबर्ग जर्मनी में है और यह जर्मनी का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। वैसे तो हैम्बर्गर का अविष्कार जर्मनी में हुआ था लेकिन कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इसे पसंद किया जाता है। यह माना जाता है कि आधुनिक हैमबर्गर से मिस्र जैसी प्राचीन सभ्यताओं में वापस जाने के सभी तरीकों का पता लगाया जा सकता है। मिस्र के लोग एक जमी मांस तैयार करते थे जो पैटीज में बनता था और विभिन्न मसालों के साथ मसालेदार होता था। हैमबर्गर पश्चिमी संस्कृति का एक प्रमुख आधार है। ऐतिहासिक रूप से, यह सबसे अधिक संभावना है कि पहली हैमबर्गर सैंडविच पहली बार 19वीं या 20वीं शताब्दी में दिखाई दी, लेकिन इसकी उत्पत्ति पर बहुत विवाद है लेकिन इसके बाद भी हर साल २८ मई को पूरे विश्व में हेम्बर्गर डे मनाया जाता है।
यहां सब कुछ हैमबर्गर
दुनियाभर में कई लोग है जो अलग अलग चीजों के दीवाने हैं। बात जब हेमबर्गर चल रही है तो आज हम एक ऐसे आदमी की बात कर रहे हैं जो बर्गर का ऐसा दीवाना है कि क्या बताए। जी हम बात कर रहें है हैरी स्पर्ल की जिनकी उम्र 57 साल है। और ये बर्गर के ऐसे दीवाने है की इनकी हर चीज में बर्गर ही है। जी हां, हैरी अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में रहते है और इन्हें हैमबर्गर का काफी शौक है और वो आज से नहीं बल्कि बचपन से है। बचपन से ही हैमबर्गर की तरह दिखने वाले खिलौने, सामान सभी खरीदते रहे हैं। उसके बाद इनका क्रेज बहुत बढ़ गया और आज इनके पास सभी चीजें हैमबर्गर के जैसी ही है। 23 सालों से ये हैमबर्गर की जैसी चींज़े खरीद रहें हैं और अब इनके पास हैमबर्गर से जुडी हुई 3724 चीजें हैं।
Published on:
14 Oct 2019 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
