2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सदन में पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का—मुक्की, रो पड़ी महिला पार्षद

जयपुर में ग्रेटर निगम की साधारण सभा की बैठक में गुरुवार को भारी हंगामा हो गया। सभा के दौरान पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का—मुक्की हो गई। इस दौरान एक महिला पार्षद रो पड़ी।

2 min read
Google source verification
सदन में पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का—मुक्की, रो पड़ी महिला पार्षद

सदन में पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का—मुक्की, रो पड़ी महिला पार्षद

जयपुर में ग्रेटर निगम की साधारण सभा की बैठक में गुरुवार को भारी हंगामा हो गया। सभा के दौरान पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का—मुक्की हो गई। इस दौरान एक महिला पार्षद रो पड़ी।

जानकारी के अनुसार, जयपुर के विकास के संबंध में प्रस्ताव पारित हो रहे थे। इस दौरान पार्षद स्वाति परनामी ने आपत्ति दर्ज कराई की, हमारे वार्ड की बात नहीं की जाएगी तो हम जयपुर शहर की बात क्यों करें। इस दौरान पार्षद विकास बारेठ ने कहा कि हम यहां सदन में पूरे शहर के विकास की बात कर रहे हैं। इस पर परनामी ने आपत्ति दर्ज करवाई तो दोनों में कहासुनी और तू तू मैं मैं हो गई। दस मिनट तक दोनों के बीच बहस होती रही। अन्य पार्षदों ने बीच बचाव किया तो हंगामा हो गया। वहीं कांग्रेसी पार्षद भी खड़े होकर विकास बारेठ पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे के बीच कांग्रेसी पार्षद वैल में आ गए। वहीं स्वाति परनामी वेल में आकर धरने पर बैठ गई। पार्षद जयश्री गर्ग ने भी स्वाति परनामी का समर्थन किया।

नोक—झोंक के बाद धक्का—मुक्की
वेल में आए कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच नोक—झोक हो गई। आपसी तनाव के बाद दोनों पर आमने—सामने हो गए। इसमें तनातनी और बीच—बचाव के दौरान पार्षदों में आपस में धक्का मुक्की और हाथापाई हो गई। इस पर महापौर ने सदन की कार्रवाई पन्द्रह मिनट के लिए स्थगित कर दी। हालांकि सदन की कार्रवाई के स्थगन के दौरान भी पार्षद परनामी वेल में ही बैठी रही। वहीं भाजपा केे पार्षद विकास बारेठ से समझाइश में लगे रहे।

सात प्रस्ताव पारित
इससे पहले जयपुर ग्रेटर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आज सुबह शुरू हुई। महापौर सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम देश और राज्य के दिवंगत गणमान्य लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। बाद मेें शुरू हुई कार्रवाई में 18 प्रस्तावों में से 7 प्रस्ताव पारित कर दिए गए।

Story Loader