
देखें फोटो/वीडियो: राजस्थान यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल घूमर का दूसरा दिन
फेस्टिवल में बैंत बाजी प्रतियोगिता में कलाकारों के साथ स्टूडेंट्स को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसमें कुल चार टीमों में 28 प्रभिागियों ने अपनी परफॉर्मेंस दी। कलाकरों ने शायरियों की प्रस्तुति से समाज के कुविचारों पर भी प्रहार किया और कहा कि ये पूछा किसी ने तुम्हें दहेज में क्या मिला, सब अपनी लम्बी लम्बी हांक रहे थे एक बाप ने अपनी बेटी दे दी और रिश्तेदार ट्रक में झांक रहे थे। बैंत बाजी का समापन ‘यहां लिबास की कीमत है आदमी की नहीं मुझे गिलास बड़े दे शराब कम कर दे’ शायरी से हुआ। फेस्टिवल में स्टूडेंट्स ने शेर शायरी पर दाद देते हुए उर्दू के हर्फ को समझने का प्रयास किया।
फेस्टिवल के दूसरे दिन जिसमें नुक्कड़ नाटक, वेस्टर्न म्यूजिक, कोलाज मेकिंग, टी-शर्ट एवं फेस पेंटिंग, मेहंदी, क्लासिकल म्यूजिक, घूमर सहित 17 इवेंट हुए। इसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना टैलेंट दिखाया। नेपाल से आएं स्टूडेंट्स ने भी प्रस्तुति देकर फेस्ट को इंटरनेशनल बना दिया। टी-शर्ट पेंटिंग में मान्या तिवारी, नुक्कड़ नाटक में महिमा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। फेस्ट में हैण्डबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भी शामिल हुए। इस दौरान आरयू के वीसी प्रो. राजीव जैन और डीएसडब्ल्यू के डीन नरेश मलिक, आरयू के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी, महासचिव अरविन्द जाजड़ा आदि मौजूद रहे।
Published on:
07 Apr 2023 12:38 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
