scriptवर्ष 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण कल | Second lunar eclipse of the year 2020 tomorrow | Patrika News
जयपुर

वर्ष 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण कल

3: 18 घंटे रहेगी अवधि, जयपुर में भी दिखेगा

जयपुरJun 04, 2020 / 08:29 am

Rajkumar Sharma

वर्ष 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण कल

वर्ष 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण कल

जयपुर. वर्ष 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर शुक्रवार को पड़ेगा। तीन घंटे 18 मिनट की अवधि के दौरान यह जयपुर व राजस्थान सहित समूचे भारत तथा एशिया महाद्वीप के सभी देशों में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण उपच्छायी रहेगा। अर्थात् इसका धार्मिक असर नहीं होगा तथा ग्रहणकाल के दौरान सूतक भी नहीं लगेगा। इस वजह से पूर्णिमा से जुड़े सभी पूजन कार्य किए जा सकेंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण शुक्रवार रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा तथा देर रात्रि 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वहीं, 12 बजकर 55 मिनट पर चन्द्रमा पर अधिकतम काली छाया रहने से इस समय में चन्द्रमा सबसे कम प्रकाशमान रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि तथा ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा।
पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि उपच्छायी चंद्र ग्रहण के दौरान चन्द्रमा की छवि मलिन हो जाएगी व यह धुंधला दिखाई देगा।
उपच्छायी चंद्र ग्रहण
उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की उपछाया चंद्रमा पड़ती है, जिससे चंद्रमा का प्रकाश मद्धम पड़ जाता है, तथा उस पर कालिमा दिखाई देती है। साथ ही इस चंद्र ग्रहण को सामान्य खगोलीय घटना के रूप में ही माना जाएगा।

Home / Jaipur / वर्ष 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण कल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो