क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी की अश्लील हरकत कैद हो गई, जिसे देखकर लोग आक्रोशित हो गए। एक माह बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को थाने पहुंच गए। थानाधिकारी से शिकायत की तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई। लोगों ने आरोपी की कैब नंबर के जरिये उसके घर का पता भी पुलिस को दिया।