8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब राजस्थान के सवा तीन बीघा भूमि के मालिक किसान भी जा सकेंगे विदेश, महिलाओं के लिए भी है Good News

Knowledge Enhancement Program: राजस्थान सरकार ने आवेदन की शर्तों में बदलाव कर प्रक्रिया और शर्तों को सरल किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 19 Sep 2024, 3:54 PM IST

Knowledge Enhancement Program: बांसवाड़ा। प्रदेश के किसानों की क्षमता वृद्धि के लिए सरकार ने नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम शुरू किया। इसके तहत किसानों को विदेश भेजकर कृषि की बारीकियां सिखवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन इस दल में अधिक से अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला किसान शामिल हो सकें और विदेश जाकर कृषि की बारीकियां सीख सकें।

इसके लिए सरकार ने आवेदन की शर्तों में बदलाव कर प्रक्रिया और शर्तों को सरल किया है। आवेदन की अंतिम तिथि भी 15 दिन बढ़ा दी गई है। पहले एक हैक्टेयर जमीन न्यूनतम पात्रता रखी गयी थी। लेकिन, अब अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला किसानों को उचित प्रतिनिधित्व देने के मद्देनजर इस श्रेणी के किसानों के लिए 0.5 हैक्टेयर यानी सवा तीन बीघा जमीन किया गया है।

यह भी पढ़ें : बंदूकों और दस्युओं का बीहड़ बीती बात…अब बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज की हो रही शूटिंग

अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 50 से 55 किया गया है। युवा कृषक का भू-स्वामित्व पिता के नाम होने की स्थिति में विचार किया जाएगा। इस श्रेणी के किसानों के लिए 5 अतिरिक्त बोनस स्कोर का प्रावधान किया गया है।

आवेदन की तिथि बढ़ाई

नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत प्रगतिशील युवा किसानों को विदेश प्रशिक्षण यात्रा पर भेजने की योजना है। इसमें आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ाकर 25 सितम्बर 2024 कर दी गई। इसके अतिरिक्त भी शर्तों में अन्य बदलाव किए गए हैं। अभी तक जिले के 10 कृषकों द्वारा विदेश भ्रमण के लिए आवेदन किया है। -डॉ . विकास कुमार चेचानी, उप निदेशक, उद्यान, बांसवाड़ा

यह भी पढ़ें : लचर व्यवस्था का नतीजा, अर्थी ले जाने के लिए यहां चार कंधों की नहीं, नाव की जरूरत…