8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदूकों और दस्युओं का बीहड़ बीती बात, अब बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज की हो रही शूटिंग

Dholpur News : धौलपुर का जिक्र आते ही बागी, बंदूक और बीहड़ के दृश्य सामने आने लगते हैं। प्रदेश में कभी धौलपुर की पहचान बीहड़ और डकैत के रूप में होती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 23 Oct 2024, 2:32 PM IST

dholpur news

Dholpur News: रोहित शर्मा।धौलपुर जिक्र आते ही बागी, बंदूक और बीहड़ के दृश्य सामने आने लगते हैं। प्रदेश में कभी धौलपुर की पहचान बीहड़ और डकैत के रूप में होती थी। वजह थी कि जिले की भौगोलिक स्थिति ने बागियों को बीहड़ में खूब पनाह दी।

बीहड़ का आतंक राजस्थान ही नहीं पड़ोसी राज्य यूपी व एमपी तक रहा। हालांकि अब यहां की आबोहवा बदल चुकी है। पुलिस के लगातार अभियानों ने धौलपुर में दस्युओं के आतंक खात्मा सा कर दिया है। बीते एक दशक में 250 से अधिक बड़े और छोटे दस्यु सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

अब बीहड़ और चंबल किनारा पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के लिए पसंदीदा जगह बन गई है। यहां बैडिंट क्वीन जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं। वहीं, शहर से लगी चंबल नदी का किनारा अब टूरिस्ट स्पॉट बन रहा है। यहां सर्दियों में अच्छी संख्या में पर्यटक भ्रमण करने पहुंचते हैं और बोटिंग का लुत्फ उठाते हैं। कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग भी यहां हो रही है।

बॉलीवुड को भी भाया धौलपुर

धौलपुर शहर में चंबल के किनारे बसा गांव राजघाट में फिल्म डायरेक्टरों के लिए पंसदीदा जगह बन रही है। यहां बैडिंट क्वीन, सोन चिरैया, पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों की शूटिंग यहां राजघाट किनारे हो चुकी है। इसके अलावा वेब सीरीज अभिनाश इंस्पेक्टर की शूटिंग भी हो चुकी है।

वहीं, कुछ समय पहले डकैत ऑफ धौलपुर फिल्म भी बन चुकी है। इन फिल्मों में कई छोटे किरदार स्थानीय लोग भी निभा चुके हैं। बीच-बीच में यहां सीरियलों के भी शूटिंग भी होती रहती है।

चंबल के ये रहे नामी डकैत

जिले के बीहड़ में कई नामी दस्यु रह चुके हैं। इन पर अच्छा खासा इनाम रह चुका है। नामी दस्युओं में मलखान सिंह, ददुआ, जगजीवन परिहार, माधोसिंह, चरण सिंह, राजेन्द्र सहरोन, माखन मल्ला, खरग सिंह, जगन गुर्जर, पप्पू गुर्जर, लाल सिंह गुर्जर, रामविलास गुर्जर, भारत गुर्जर, रामविलास गुर्जर, रघुराज गुर्जर आदि शामिल हैं। पुलिस ने मई माह में 1 लाख रुपए इनामी दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को धरदबोचा था। जिस पर करीब 37 मुकदमे दर्ज थे।

जिले में करीब 133 किमी इलाके में बीहड़ क्षेत्र है, जो पूरी तरह ऊबड़-खाबड़ है। ये क्षेत्र किसी समय दस्युओं के लिए मुफीद रहा है। इलाके में बहने वाली चंबल नदी धौलपुर के साथ पड़ोसी एमपी व यूपी में होकर गुजरती है। बीहड़ क्षेत्र का दस्यु अपनी पकड़ (अपहृत) के लिए खूब इस्तेमाल करते थे। यूपी या एमपी से अपहृत व्यक्ति को लाकर यहां रखा जाता था। साथ ही कई नामी दस्युओं की गतिविधियों से यह क्षेत्र काफी समय तक प्रदेशभर सुर्खियों में रह चुका है।

नए प्रस्ताव तैयार हैं

पर्यटन विकास के लिए नए प्रस्ताव तैयार हैं, जिससे टूरिस्टों को आकर्षित किया जा सके। तीर्थस्थल मचकुण्ड और चंबल के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। - श्रीनिधि बी टी, जिला कलक्टर धौलपुर

सुधर रही अर्थव्यवस्था

पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से नए होटल खुलने लगे हैं। एक होटल मैनेजर धर्मपाल ने बताया कि लोगों में चंबल और बीहड़ के प्रति आकर्षण होने के कारण प्रशासन और सरकार को यहां के पर्यटन पर ध्यान देना चाहिए।