4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइकिल को बचाने के प्रयास में बाइक स्लिप, 3 घायल

– बसेड़ी रोड की घटना dholpur, बाड़ी शहर के बसेड़ी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को सडक़ हादसे में बाइक सवार तीन जने घायल हो गया। खानपुर मीणा गांव से बाइक पर ससुराल जा रहे तीन युवक रोग साइड में एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हो […]

less than 1 minute read
Google source verification
साइकिल को बचाने के प्रयास में बाइक स्लिप, 3 घायल Bike slips while trying to save a bicycle, 3 injured

- बसेड़ी रोड की घटना

dholpur, बाड़ी शहर के बसेड़ी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को सडक़ हादसे में बाइक सवार तीन जने घायल हो गया। खानपुर मीणा गांव से बाइक पर ससुराल जा रहे तीन युवक रोग साइड में एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हो गए। जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घटना स्थल से मौके से गुजर रहे युवकों ने घायलों को बाइक रिक्शा से अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई। हालांकि, तीनों को बाद में जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दिन में करीब एक बजे बसेड़ी रोड पर पंप के पास की यह घटना है। जिसमें खानपुर मीणा गांव निवासी धर्मेद्र पुत्र मुन्ना, व मंगल सिंह पुत्र राम खिलाड़ी और राजवीर पुत्र सुरेश हरिजन घायल हुए हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे जो रेवई गांव स्थित धर्मेंद्र की ससुराल जा रहे थे। धर्मेंद्र ही बाइक चला रहा था। घटना में धर्मेंद्र की हालत नाजुक है।

घटना के वक्त रास्ते से गुजर रहे रविंद्र बंसल और सचिन बंसल ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों युवकों के सहयोग को लेकर पुलिस इनके नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजेगी। जिससे हादसे के समय तत्काल घायलों की मदद में लोग आगे आए।