scriptJLF 2018: बस में शादी के लिए किया था प्रपोज: शीला दीक्षित | Sheila Dikshit on launch of autobiography in JLF | Patrika News
जयपुर

JLF 2018: बस में शादी के लिए किया था प्रपोज: शीला दीक्षित

जेएलएफ स्थित संवाद में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की ऑटोबायोग्राफी ‘सिटीजन दिल्ली : मॉय टाइम्स, मॉय लाइफ’ लॉन्च हुई।

जयपुरJan 27, 2018 / 08:41 pm

Kamlesh Sharma

Sheila Dikshit in jlf

Sheila Dikshit in JLF

जयपुर। जेएलएफ स्थित संवाद में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की ऑटोबायोग्राफी ‘सिटीजन दिल्ली : मॉय टाइम्स, मॉय लाइफ’ लॉन्च हुई। उन्होंने इस दौरान अपने जीवन के कई अनछुए पहलूओं को लोगों के साथ साझा किए। ऑटोबायोग्राफी पर दीक्षित के साथ विनोद दुआ ने चर्चा की। दीक्षित ने कहा कि वह मुख्यमंत्री होने से पहले दिल्ली से नागरिक है। दिल्ली में उनका जन्म हुआ, वहीं पढ़ाई हुई, वही से राजनीति सीखी।
JLF 2018: अनुराग कश्यप ने कहा- इमरजेंसी के हालात देखते हुए पिता ने सिंह सरनेम हटा दिया

विनोद ने बस में किया प्रपोज
अपनी शादी के प्रपोजल के बारे में बताते हुए शीला ने कहा कि मिरांडा हाउस कॉलेज में आते वक्त कॉलेज बस में विनोद दीक्षित ने प्रपोज किया। लेकिन शीला ने जवाब देने के बजाए अपने घरवालों को बताया। ‘घरवाले सहमत थे, मगर शादी नहीं हो रही थी। एक दिन मेरी बुआ ने विनोद से बात की।’ तब विनोद ने बुआ से कहा कि वह कान्यकुब्ज ब्राह्मण हैं और शीला दूसरी जाति से होने के कारण शादी नहीं हो सकती। बाद में शीला की बुआ व विनोद की दादी ने परिवार को समझाया। तब दोनों की शादी हुई।
आईपीएल-11: राजस्थान के इन खिलाड़ियों की लगी करोड़ों में बोली, चमके जयपुर के कमलेश नागरकोठी

दिल्ली को बनाया ग्रीन सिटी
दीक्षित ने बताया कि देश में जब पहली बार सरकार बनी तब दिल्ली ग्रीन सिटी थी। समय के साथ जैसे-जैसे नई कॉलोनियां बनी, वैसे-वैसे पेड़ों को काटा जाने लगा। दिल्ली की ग्रीनरी खत्म सी हो गई। उनके मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली में एक बार फिर से ग्रीन सिटी बन गई। साथ ही वाहनों में सीएनजी की भी शुरुआत भी करवाई। उनका कहना है कि वर्तमान में देश में केवल दिल्ली ऐसा शहर हैं जो सौ फीसदी सीएनजी पर चल रहा है।

Home / Jaipur / JLF 2018: बस में शादी के लिए किया था प्रपोज: शीला दीक्षित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो