3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सशक्तिकरण का मिसाल बना जयपुर का श्याम नगर मेट्रो स्टेशन

स्टेशन की पूरी कमान महिला शक्ति के हाथ  

less than 1 minute read
Google source verification
a4.jpg

दीपशिखा वशिष्ठ / जयपुर. श्याम नगर मेट्रो स्टेशन को जब पूर्णतया महिलाओं द्वारा संचालित करने की घोषणा की थी तो लोगों की सोच थी कि यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। लेकिन स्टेशन पर कार्य करने वाली महिला कर्मियों ने अपने काम खुद को साबित कर दिखाया। जयपुर का यह मेट्रो स्टेशन महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुका है।


श्याम नगर मेट्रो स्टेशन पर पूरा स्टाफ महिलाओं का है। स्टेशन कंट्रोलर से लेकर सुरक्षाकर्मी तक का काम महिलाएं बखूबी कर रही हैं। अगर कभी कोई समस्या आ भी आए तो महिलाएं अपने उच्च अधिकारियों के राय लेकर उसे अपने स्तर पर ही हल कर लेती हैं।

दोनों शिफ्टो में हर पद पर महिला

यहां दो शिफ्टों में करीब 30 महिला कर्मचारी मेट्रो के संचालन की व्यवस्थाएं संभाल रही हैं। यात्रियों की निगरानी और देख-रेख से लेकर स्टेशन का रख रखाव, टिकट बेचना, कस्टमर रिलेशन, इंजिनियरिंग कार्य और सुरक्षा मुहैय्या करवाना सब महिलाएं ही संभाल रही हैं। यहां कार्यरत मीना और पूजा का कहना है कि जब लोगों को बता चलाते है कि पूरा स्टेशन महिलाओं ने संभाल रखा है तो वो प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पाते। इससे हमे खुद पर गर्व होता है।

मौका मिला तो कर दिखाया

महिलाएं कभी पुरुषों से कम नहीं होती। वो हर काम बेहतर तरीके से कर सकती हैं, उन्हे बस एक मौके की जरूररत होती है। जयपुर मेट्रो ने महिलाओं पर भरोसा जताकर श्याम नगर मेट्रो स्टेशन को पूर्णतया महिला संचालित बनाया। हमे गर्व है कि हमने उनके भरोसे को साबित कर दिखाया। मेट्रो की तरह हर क्षेत्र में महिलाओं की प्रतिभा को मौका मिलना चाहिए।
प्रची उपाध्याय, स्टेशन कंट्रोलर

Story Loader