Worldwide Cost of Living survey: सिंगापुर और न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहर
जयपुरPublished: Dec 02, 2022 12:10:16 am
बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने महंगाई दर को किया दोगुना
कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के बीच दमिश्क और त्रिपोली हैं सबसे सस्ते नगर


Worldwide Cost of Living survey: सिंगापुर और न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहर
लंदन. दुनियाभर में रहने के हिसाब से सिंगापुर (Singapore) और न्यूयॉर्क (New York) संयुक्त रूप से सबसे महंगे शहर हैं। लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 'वर्ल्ड वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे' (Economist Intelligence Unit’s Worldwide Cost of Living survey) के अनुसार प्रमुख वैश्विक शहरों में बढ़ती ऊर्जा की कीमतों ने महंगाई दर को दोगुना कर दिया है। दुनिया के प्रमुख शहरों में से सर्वे में शामिल 172 सिटीज में रहने की लागत सालाना औसतन 8.1 प्रतिशत बढ़ी है। यह दर गत 20 साल में सर्वाधिक है। सूची में तीन भारतीय शहरों के भी नाम हैं। भारत का कोई भी शहर टॉप 100 में नहीं है।