जयपुर

Worldwide Cost of Living survey: सिंगापुर और न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहर

बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने महंगाई दर को किया दोगुना कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के बीच दमिश्क और त्रिपोली हैं सबसे सस्ते नगर  

2 min read
Dec 02, 2022
Worldwide Cost of Living survey: सिंगापुर और न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहर

लंदन. दुनियाभर में रहने के हिसाब से सिंगापुर (Singapore) और न्यूयॉर्क (New York) संयुक्त रूप से सबसे महंगे शहर हैं। लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 'वर्ल्ड वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे' (Economist Intelligence Unit’s Worldwide Cost of Living survey) के अनुसार प्रमुख वैश्विक शहरों में बढ़ती ऊर्जा की कीमतों ने महंगाई दर को दोगुना कर दिया है। दुनिया के प्रमुख शहरों में से सर्वे में शामिल 172 सिटीज में रहने की लागत सालाना औसतन 8.1 प्रतिशत बढ़ी है। यह दर गत 20 साल में सर्वाधिक है। सूची में तीन भारतीय शहरों के भी नाम हैं। भारत का कोई भी शहर टॉप 100 में नहीं है।

शीर्ष 10 में अमरीकी शहरों का दबदबा
दुनियाभर के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची में तीन अमरीकी शहर न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि न्यूयॉर्क को शीर्ष स्थान मिला है। कीमतों में वृद्धि और डॉलर की मजबूती के बीच सर्वे में शामिल सभी 22 अमरीकी शहरों ने भी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। इनमें से छह (अटलांटा, शार्लोट, इंडियानापोलिस, सैन डिएगो, पोर्टलैंड और बोस्टन) उन 10 शहरों में शामिल हैं, जिन्होंने रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग लगाई। अधिकांश यूरोपीय शहरों की रैंकिंग में गिरावट आई है।

रूसी शहरों ने लगाई सबसे बड़ी छलांग
वैश्विक सर्वे में जारी रैंकिंग में इजरायल के शहर तेल अवीव (Tel Aviv) पिछले साल शीर्ष पर था, जो अब तीसरे स्थान पर आ गया है। सबसे बड़ा बदलाव रूसी शहर मॉस्को (Moscow) और सेंट पीटर्सबर्ग (St Petersburg) की रैंकिंग में हुआ है। चरम महंगाई के मामले में दोनों की रैंकिंग क्रमश: 88 और 70 अंक ऊपर खिसकी है। असल में यूक्रेन में युद्ध, रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों और चीन की जीरो-कोविड नीतियों ने आपूर्ति-शृंखला की समस्याओं को बढ़ावा दिया है। साथ ही ब्याज दरों में वृद्धि और विनिमय दर में बदलावों से दुनियाभर में रहने की लागत का संकट खड़ा हो गया। इससे पूरी दुनिया में महंगाई तेजी से बढ़ती हुई देखी गई है।

सूची में तीन भारतीय शहर भी शामिल
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे सस्ते शहर सीरिया की राजधानी दमिश्क और लीबिया का त्रिपोली हैं। यह स्थिति इन देशों की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं और मुद्राओं को दर्शाती है। निचले पायदान पर मौजूद प्रमुख 10 स्थानों में तीन भारतीय शहर भी शामिल हैं। इनमें बेंगलूरु 161वें, चेन्नई 164वें और अहमदाबाद 165वें स्थान पर हैं। इस साल अगस्त से सितंबर के बीच हुए इस सर्वे में दुनियाभर के शहरों में 200 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों का आकलन किया गया है।

Published on:
02 Dec 2022 12:10 am
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर