24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल में 73 लाख रुपए बढ़ी सोनिया गांधी की संपत्ति, शपथ पत्र में खुलासा

-इटली में पिता की पैतृक संपत्ति में भी हिस्सेदारी, सोनिया गांधी के पास 12.53 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति, 2019 के लोकसभा चुनाव के शपथ पत्र में 11.80 करोड़ रुपए थी संपत्ति

2 min read
Google source verification
sonia_1111111.jpg

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुल संपत्ति में 5 साल में 73 लाख रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। राज्यसभा चुनाव के नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र से इसका खुलासा हुआ है। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 12.53 करोड़ रुपए है, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव के शपथ पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 11.80 करोड़ रुपए थी। सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना है। हालांकि उनके पास कोई भी दुपहिया और चौपहिया वाहन नहीं है।

दिल्ली में तीन बीघा जमीन
सोनिया गांधी के पास दिल्ली के डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन भी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है।

पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी
शपथ पत्र के मुताबिक सोनिया गांधी की इटली में अपने पिता की पैतृक संपत्ति में भी हिस्सेदारी है। उनकी पैतृक संपत्ति इटली के लुसियाना में है, जिसकी कीमत 26 लाख 83 हजार 594 रुपए है। उन्होंने अपनी आय का स्रोत बतौर सांसद मिलने वाला वेतन और किताबों से मिलने वाली रायल्टी को बताया हैं। उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से भी रॉयल्टी के तौर पर आय होती है।

केस भी लंबित
वहीं शपथ पत्र में सोनिया गांधी ने अपने ऊपर दर्ज एक केस का भी उल्लेख किया है। जिसमें भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रह्मणयम स्वामी की याचिका पर नेशनल हेराल्ड शेयर होल्डर्स मामले में धोखधडी को लेकर दर्ज हुआ था। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा 420, 120बी, 403,406 के तहत ये केस फिलहाल लंबित है।

पांच सालों में वार्षिक आय
पिछले पांच सालों में सोनिया गांधी की आय में लगातार इजाफा हुआ है। साल 2018-19 में उनकी वार्षिक आय 10.23, साल 2019-20 में 10.57 लाख, साल 2020-21 में 9.90, साल 2021-22 में 10.68 और साल 2022-23 में 16.69 लाख रुपए है।

वीडियो देखेंः- केंद्र सरकार के लिए बोली Ashok Gehlot ने ये बड़ी बात ! | Rajasthan Patrika