4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेबल असली,माल नकली-मूंगफली के नाम पर बेच रहे सोयाबीन तेल

त्योहारों की मौसम नजदीक आते ही शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। इन दिनों जोधपुर के बाजारों में मूंगफली रिफाइंड तेल के लेबल लगाकर बाजार में सोयाबीन का तेल ग्राहकों को बेचा जा रहा है। ये तेल बाजारों में शुद्ध मूंगफली के तेल से 5 सौ से 7 सौ रुपए कम दाम में बेचा जा रहा हैं।    

2 min read
Google source verification
oil.jpg

त्योहारों की मौसम नजदीक आते ही शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। इन दिनों जोधपुर के बाजारों में मूंगफली रिफाइंड तेल के लेबल लगाकर बाजार में सोयाबीन का तेल ग्राहकों को बेचा जा रहा है। ये तेल बाजारों में शुद्ध मूंगफली के तेल से 5 सौ से 7 सौ रुपए कम दाम में बेचा जा रहा हैं। जोधपुर शहर के हर गली-मोहल्लों में किराणे की दुकानों पर ऐसे माल की सप्लाई आ चुकी हैं। मूंगफली तेल के विभिन्न ब्रांड की कीमत 25 सौ 3 हजार रुपए तक हैं, नकली तेल 2 हजार व 22 सौ रुपए तक प्रति टिन बिक रहे हैं।

करोड़ों रुपए का माल बाजार में पहुंचा

बाजार के सूत्रों के अनुसार नकली मूंगफली का तेल बाजार में करोड़ों रुपए का आया हुआ है। मंडोर मंडी में ही 15 से 20 दुकानों पर इस तरह का माल पड़ा है। वहीं गली- मोहल्लों की दुकानें भी इससे अछूती नहीं है।

कठोर सजा के अभाव में हौंसले बुलंद

माल पकड़े जाने पर कठोर कारावास की सजा के अभाव में ऐसे व्यापारियों के हौंसले बुलंद है। मूंगफली तेल के पैरामीटर अलग से होने से सैंपल सब स्टैंडर्ड आता है, सब स्टैंडर्ड जैसे नियमों में महज जुर्माना जैसी सजा का प्रावधान है। करोड़ों रुपए बाजारों से कमा, लाखों का जुर्माने भर बड़ी आसानी से ठग व्यापारी बच जाते हैं।

मूंगफली का तेल या अन्य तेल खरीदे तो ध्यान रखें ये बातें

● किसी भी ब्रांड के रिफाइंड मूंगफली तेल खरीदते समय उसका ब्रांड अंकित बिल पर एचएसएन कोड अवश्य देखें।

● अपने चित्-परिचत व्यापारी से ही से रिफाइंड मूंगफली तेल खरीदें।

● कंपनी के रिफाइंड मूंगफली तेल की पैकेजिंग जैसे- कार्टून का कलर, उत्पादन तारीख, बैच नंबर, एमआरपी , वजन, यह सभी कंप्यूटराइज द्वारा कार्टून पर व अंदर टीन पर अंकित होते हैं, उसकी भी रेगुलर जानकारी रखें।

●एक ही नाम से मिलते जुलते ब्रांड से सावधान रहें।

●हमेशा अपने पारिवारिक सदस्य व मित्रों से खाने पीने की वस्तुओं की शुद्धता की चर्चा करते रहे, ताकि बाजार में होने वाली ठगी से बचा जा सके।

(ये जानकारी बतौर एक्सपर्ट खाद्य तेल व देसी घी व्यापारी मंडोर मंडी के चंद्रप्रकाश मूथा ने दी।)


बिना बैच नं. के तेल की हमारे पास शिकायत थी। हमने ऐसा माल सीज भी किया है। बाकी अब तेल मूंगफली है या सोयाबीन, ये सभी बातें लैब की जांच में सामने आ जाएगी।

- डॉ. प्रीतमसिंह सांखला, डिप्टी सीएमएचओ,