5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surbhi Kumawat ने आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम? पति साहिद को पुलिस ने लिया हिरासत में

जयपुर के मुहाना थाने में पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर Surbhi Kumawat की मौत के मामले में उसके पति साहिद अली के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
surbhi_kumawat.jpg

फोटो साभार: सुरभि कुमावत इंस्टाग्राम अकाउंट

जयपुर. मुहाना थाने में पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर Surbhi Kumawat की मौत के मामले में उसके पति साहिद अली के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि बालाजी विहार निवासी हरीशंकर कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी सुरभि को उसका पति साहिद अली काफी प्रताडि़त करता था, कई बार बेटी ने बताया भी था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आरोपी के कारण बेटी हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चली जाएगी।

यह भी पढ़ें : MBA की युवती का छठी पास युवक से प्यार, शादी और फिर..., Love Story का दुखद अंत

पुलिस ने सोमवार को पति साहिद अली को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने मौखिक रूप से सुरभि के सुसाइड करने की आशंका जताई। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : बुलेट खरीदने से पहले कह गई बाय-बाय: पति नफरत करता है, खुद के स्वार्थ के लिए किया इस्तेमाल, जा रही हूं...

गौरतलब है कि यूनिक सफायर अपार्टमेंट में रहने वाली सुरभि कुमावत रविवार सुबह फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले उसके पति साहिद अली ने कैंची से चुन्नी के फंदे को काटकर शव उतार लिया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग