दरअसल, 67 साल की आयु में 6 अगस्त, 2019 की रात 11.24 बजे सुषमा स्वराज का दिल्ली में निधन हो गया। स्वराज के दुनिया से रुखसत होने का ग़म हर किसी को है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यूज़र्स ने शोक सन्देश पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दरअसल, एक महीने के दौरान दिल्ली ने अपने दो पूर्व मुख्यमंत्री खो दिए हैं। 20 जुलाई को दिल्ली की पूर्व सीएम रही शीला दीक्षित का निधन हुआ था। इसके ठीक दो हफ्ते बाद दिल्ली की पहली सीएम सुषमा स्वराज का निधन हो गया।