scriptपूर्व मंत्री को रोक बंधवाया मास्क, थ्री लेयर या कपड़े का मास्क पहनना है जरूरी | The former minister is required to wear a restrained mask | Patrika News
जयपुर

पूर्व मंत्री को रोक बंधवाया मास्क, थ्री लेयर या कपड़े का मास्क पहनना है जरूरी

Corona Updates : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए राज्य में सरकार ने सभी 196 शहरी क्षेत्रों और कृषि मंडियों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

जयपुरApr 10, 2020 / 07:05 pm

Ashish

The former minister is required to wear a restrained mask

पूर्व मंत्री को रोक बंधवाया मास्क, थ्री लेयर या कपड़े का मास्क पहनना है जरूरी

जयपुर
Corona Updates : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए राज्य में सरकार ने सभी 196 शहरी क्षेत्रों और कृषि मंडियों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। ये मास्क थ्री लेयर होना चाहिए। शुक्रवार को सिविल लाइन्स क्षेत्र में पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ अपनी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। उन्होंने गाड़ी में मास्क नहीं लगा रखा था। इसी बीच परिवहन मंत्री प्रतापसिंह ने उन्हें रोका। कुशलक्षेम पूछते हुए बातचीत की और मास्क लगाने के लिए कहा। खाचरिवास ने उन्हें मास्क दिया। जिसके बाद राजेन्द्र राठौड़ ने खाचरियावास के सामने मास्क बांधा और फिर से गाड़ी में बैठ गए। इन दौरान दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। खाचरियावास ने राठौड़ को कुछ मास्क भी दिए।

दरअसल, राज्य में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने कदम उठाते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पब्लिक प्लेस जैसे गली मोहल्लों, बाजार, अस्पताल, कार्यालय में जाने की स्थिति में थ्री लेयर मास्क या कपड़े से बना हुआ मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वाहनों में जाते समय भी मास्क पहनना जरूरी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक वॉशेबल मास्क का उपयोग भी किया जा सकता है लेकिन इसे उपयोग के बाद विसंक्रमित करना होगा। सभी नियोक्ताओं की यह जिम्मेदारी होगी कि उनके कार्मिक थ्री लेयर मास्क पहनें। सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Home / Jaipur / पूर्व मंत्री को रोक बंधवाया मास्क, थ्री लेयर या कपड़े का मास्क पहनना है जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो