30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के सबसे बड़े सेवा क्षेत्र में उभरा भारतीय पर्यटन

भारतीय पर्यटन सांख्यिकी-2013 के अनुसार पर्यटन इनफ्लो की दृष्टि से भारत का एशिया पैसेफिक क्षेत्र में 11वां और दुनिया में 42वां स्थान है। यानी भारतीय टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी उद्योग देश में सबसे बड़े सेवा क्षेत्रों के रूप में उभरे हैं।

2 min read
Google source verification

image

mohani giri

Apr 21, 2015

भारतीय पर्यटन सांख्यिकी-2013 के अनुसार पर्यटन इनफ्लो की दृष्टि से भारत का एशिया पैसेफिक क्षेत्र में 11वां और दुनिया में 42वां स्थान है। यानी भारतीय टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी उद्योग देश में सबसे बड़े सेवा क्षेत्रों के रूप में उभरे हैं।
जहां पर विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और घरेलू पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में भारतीयों द्वारा यात्रा किए जाने से देश का पर्यटन उद्योग दिन व दिन समृद्ध हो रहा है। साख्यिंकी के अनुसार साल 2010 से 2014 तक भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में प्रतिवर्ष 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


साल 2013 में 6.97 मिलियन विदेशी पर्यटकों ने भारत यात्रा की थी, जो कि पूरी दुनिया के टूरिस्ट ट्रेफिक का 0.64 फीसदी था। वहीं 2014 में पर्यटन क्षेत्र ने कुल जीडीपी में 7.64 ट्रिलियन रूपए का योगदान दिया है और 36.7 मिलियन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है।

जबिक साल 2015 के अंत तक, ये संख्या बढ़कर 8.22 ट्रिलियन रूपए और 37.4 मिलियन हो सकती है। यानी इस साल के अंत तक हमारे देश की जीडीपी में पर्यटन का योगदान 7 फीसदी हो जाएगा। बात अगर निवेश की करें तो 2014 में भारत में ट्रेवल और पर्यटन में निवेश 2.11 ट्रिलियन रूपये था और यह कुल निवेश का 6.2 फीसदी था।

2015 में बढ़कर 9.3 फीसदी होने का अनुमान है। द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार-2015‘ में फिक्की और अर्स्ट एंड यंग (ईवाय) की ओर से ‘अनएक्सप्लोर्ड टूरिज्म डेस्टिनेशंस ऑफ इंडिया‘ विषय पर नॉलेज पेपर का विमोचन किया गया, जिसे इंडस्ट्री के लोगों से बातचीत और रूझानों के आधार पर तैयार किया गया।

गौरतलब है कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पर्यटन उद्योग के अंतरराष्ट्रीय फॉरेन बायर्स और इंडियन सेलर्स की उपस्थिति में रविवार को इस रिपोर्ट को जारी किया। ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी) के आठवां संस्करण राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इसे आईएचएचए, एचआरएआर, आरएटीओ जैसे प्रतिष्ठित पर्यटन निकायों व अन्य पर्यटन संगठनों का सहयोग प्राप्त है। इस रिपोर्ट में भारत के 12 अनएक्सप्लोर्ड पर्यटन स्थलों की पहचान की गई है। उनके मुख्य आकर्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनकी कनेक्टिविटी और रूम उपलब्धता को दर्शाया गया है।

भारत के पर्यटन क्षेत्र के विकास पर फिक्की के फोकस के तहत तैयार की गयी इस रिपोर्ट में पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर्ड किया गया हैं। इसमें देशभर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आने वाली थीम स्थल और परियोजनाएं शामिल हैं।

इसमें विभिन्न डेस्टीनेशंस में भारतीय उप-महाद्वीप के सबसे बड़े नदी द्वीप ‘माजुली द्वीप‘ से लेकर पांडिचेरी के निकट स्थित आध्यात्मिक केंद्र ऑरोविले और राजस्थान के डेजर्ट कैम्पों को शामिल किया गया है। इनके अलावा इस सूची में उन 9 अन्य पर्यटन स्थलों की भी पहचान की गई है, जिनमें बेहतरीन पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित होने की अपार क्षमता है।

इस रिपोर्ट के अनुसार ये पर्यटन स्थल हैं- चित्रकूट (मध्य प्रदेश), दीव (दमण व दीव), दुधवा नेशनल पार्क (उत्तर प्रदेश), एलिफेंटा की गुफाएं (महाराष्ट्र), हम्पी (कर्नाटक), लाहौल एवं स्पीति (हिमाचल प्रदेश), कच्छ के रण (गुजरात), सुंदरबन डेल्टा (पश्चिम बंगाल) और गुरेज (जम्मू-कश्मीर)।यह अध्ययन यह दर्षाता है कि इन स्थानों पर ऐसी क्षमताएं हैं, जिनका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है। इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन क्षमताओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।