जयपुर. नीमराणा:. नेशनल हाईवे पर मोहलड़िया के पास होटल हाईवे-किंग में रंगदारी के लिए घुसे बदमाशों में से एक के पास कार्बाइन थी। ज्यादा गोलियां उसी ने चलाई थी। रविवार सुबह छह बजे घुसे इन बदमाशों ने काउंटर पर कर्मचारी को पर्ची थमाई, जिसपर पांच करोड़ की रंगदारी देने की धमकी लिखी थी। होटल में 32 से अधिक गोलियां चलाई गई, जो होटल के काउंटर, ग्लास व दीवारों पर लगीं। दोनों मोटर साइकिल से आए थे, जिनकी अभी पहचान नहीं हुई है। लॉरेंस गैंग के बाद प्रदेश में अब उसकी विरोधी कौशल गैंग सक्रिय है। होटल में धमकी के लिए जो पर्ची थमाई थी, उस पर कौशल गैंग लिखा था।