19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर पीसीसी में कल बैठक, जिलाध्यक्षों- डीआरओ होंगे शामिल

- कांग्रेस संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम ने कल सुबह 11 बजे बुलाई है बैठक, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी होंगे बैठक में शामिल

2 min read
Google source verification
pcc jaipur

pcc jaipur

जयपुर। कांग्रेस मेंबरशिप अभियान समाप्त होने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव के कवायत तेज हो गई है, प्रदेश के 33 जिलों में संगठन चुनाव संपन्न कराने के लिए एआईसीसी की ओर से नियुक्त किए गए जिला निर्वाचन अधिकारी(डीआरओ) और कांग्रेस जिलाध्यक्षों के बीच तालमेल के लिए प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम ने सोमवार को डीआरओ और कांग्रेस के वर्तमान और निर्वतमान जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुलाई है।

सुबह 11बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम आज शाम 7 बजे जयपुर पहुंच रहे हैं। वहीं डीआरओ नियुक्त होने के बाद यह उनका भी ये पहला जयपुर दौरा है। बैठक में प्रदेश संगठन चुनाव के दोनों सह प्रभारी भी शामिल होंगे।


जिलाध्यक्षों को मिलेंगे डीआरओ से कॉर्डिनेशन के निर्देश
बताया जाता है कि बैठक में प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिलाध्यक्षों को जिला निर्वाचन अधिकारियों(डीआरओ) से कॉर्डिनेशन करने और उन्हें संगठन चुनाव में सहयोग करने के निर्देश देंगे। साथ ही आपस में तालमेल के जरिए संगठन चुनाव संपन्न कराने के भी निर्देश दिए जाएंगे।


बैठक के बाद प्रभार वाले जिलों में जाएंगे जिला निर्वाचन अधिकारी
सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कल होने वाली बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी (डीआरओ) संबंधित प्रभार वाले जिलों में जाएंगे और संगठन चुनाव की गतिविधियां शुरू करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने प्रदेश में संगठन चुनाव संपन्न कराने के लिए 33 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की है यह सभी डीआरओ प्रदेश के बाहर के अलग-अलग राज्यों से प्रदेश में लगाए गए हैं।


400 बीआरओ की नियुक्ति भी जल्द
इधर संगठन चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारियों की सहायता के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से 400 ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी (बीआरओ) की नियुक्ति भी जल्द होने वाली है। माना जा रहा है कि कांग्रेस चिंतन शिविर संपन्न होने के बाद बीआरओ की सूची जारी कर दी जाएगी।