देवेन्द्र सिंह राठौड़ / जयपुर। हाथों में कुल्हाड़ी-डंडे, चौकस लेकिन आशंकित नजरें। 4-4 की टोली में घर से निकलना और रातभर बारी-बारी से पहरेदारी... पिछले सात दिनों से सांऊ गांव और उसके आसपास की ढाणियों के लोगों की दिनचर्या बदल चुकी है। पहले जहां निश्चिंतता और बेफिक्री थी, अब चौबीस घंटे भय और आशंका है...पता नहीं कब, कौनसी झाड़ी में से निकलकर बाघ आ जाए!