20 साल की उम्र में बने पेशेवर खिलाड़ी1996 में ओरेगॉन में पंपकिन रिज गोल्फ क्लब पर जीतकर ये लगातार तीन बार अमरीकी अमेच्योर खिताब जीतने वाले पहले गोल्फर बन गए। एनसीएए पर्सनल गोल्फ चैंपियनशिप भी जीत ली। इस तरह 1996 में ये पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी बन गए थे। इसी साल इन्होंने बड़ी कंपनियों के साथ करोड़ों में विज्ञापनों का अनुबंध किया। ये विज्ञापन अनुबंध गोल्फ के इतिहास में उस समय तक के उच्चतम थे। 1997 में इन्होंने पहला बड़ा टूर्नामेंट मास्टर्स जीता। अब ये आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग में नंबर एक पर आ गए थे। इसके बाद 1999 में पीजीए चैंपियनशिप जीती। वर्ष 2000 में छह जीत के साथ इन्होंने साल की शानदार शुुरुआत की। अमरीकी ओपन में इन्होंने कई रिकॉर्ड बनाएं। 2001 में मास्टर्स टूर्नामेंट जीतकर ये एक ही समय में चार प्रमुख खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद अगले दो सीजन इनके लिए शानदार नहीं रहे। 2005 और 2006 में फिर से ये गोल्फ कोर्स में छा गए।[typography_font:18pt;” >इनका जन्म 1975 में संयुक्त राज्य अमरीका कैलिफोर्निया में हुआ था। दो साल की उम्र में ही इनके एथलेटिक पिता ने इनका परिचय गोल्फ से करवाया। पिता मिलिट्री के सदस्य थे। इसलिए वे नेवी गोल्स कोर्स में खेला करते थे। पिता के कारण बेटे को भी वहां खेलने की अनुमति मिल गई थी। इस ख्ेाल में इन्हें इतना मजा आया कि ये धीरे-धीरे उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में उभरने लगे। 11 साल की उम्र में ही इन्होंने अपने पिता को हरा दिया। इससे पहले कभी भी इन्होंने पिता के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता था। प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद इनका दाखिला कैलिफोर्निया के अनाहिम में वेस्टर्न हाई स्कूल में करवाया गया। यहां इन्होंने कोच के मार्गदर्शन में गोल्स के गुर सीखें। स्कूल की गोल्फ टीम में ये सबसे अच्छे खिलाड़ी थे। 1988 से 1991 तक लगातार चार जीतों सहित उन्होंने छह बार जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीती। 15 साल की उम्र में ये अमरीका के जूनियर गोल्फ चैंपियन बन गए थे। 1994 में इन्होंने वेस्टर्न हाई स्कूल से स्नातक किया। स्नातक के बाद गोल्फिंग छात्रवृति के चलते इन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया। इन्होंने दो साल बाद गोल्फिंग को कॅरियर के रूप में आगे बढ़ाया।सर्जरी के कारण लिया ब्रेकवर्ष 2008 में घुटने की सर्जरी के कारण इन्होंने एक साल तक गोल्फ कोर्स से दूरी बनाई। 2009 में ये फिर खेल के मैदान में लौटे और प्रशंसकों को निराश नहीं होने दिया। इसी साल शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रेसिडेंट्स कप जीता। 2009 में फोब्र्स ने इन्हें दुनिया का पहला बिलियन डॉलर एथलीट घोषित किया। इसके बाद व्यक्तिगत जीवन के कुछ विवादों के कारण इनके प्रदर्शन में गिरावट आ गई और फिर प्रायोजकों ने इनके अनुबंध रद्द कर दिए। यह कॅरियर का ऐसा समय था जब इन्होंने एक भी टूर्नामेंट नहीं जीता था। 2011 तक भी इनका प्रदर्शन नहीं सुधरा और अब रैंकिंग 58 पर पहुंच गई थी। इन सबसे बाद भी ये हताश नहीं हुए और खेलों में फिर से अपने प्रदर्शन को शानदार बनाने में जुट गए। वर्ष 2012 के सीजन में इन्होंने दो टूर्नामेंट जीते। 2013 में ये फिर से अपने मूल रूप में आए और वल्र्ड रैंकिंग में नंबर एक पर फिर से लौटे। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि गोल्फ के सबसे सफल खिलाड़ी टाइगर वुड्स है। वर्ष 2018 में फिर इन्होंने चार सर्जरी करवाई और 2019 में जब फिर से खेल में लौटे तो आगस्ता मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया। टाइगर ने यह खिताब 5वीं बार जीता है। 50 से भी अधिक टूर प्रोग्राम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी रह चुके हैं।