नरैना और फुलेरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा को सेशल मीडिया पर फॉलो कर लाइक, शेयर करने वाले दो अनुयायी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ राजीव पचार ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर-गुण्डा बदमाश व्यक्ति अपने आपको सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रॉबिनहुड स्टाइल में प्रस्तुत कर रहा है। तथा अपनी फोटो भी इसी रुप में प्रसारित कर रहा है। जिनके आभाशी चकाचौंध के प्रभाव में आकर युवा वर्ग काफी संख्या में उनके अनुयायी हो जाते है। तथा उसके व्यक्तिश प्रभावित होकर नासमझी में स्वयं बी अपराध की दूनिया में कूद जाते है। शुरु में ऐसे नौजवान अपराध करने में हिचकिचाते नहीं है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना में गैंगस्टर गुण्डा बदमाश व्यक्ति की फेसबुक को फालो, लाईक कमेन्ट और शेयर करने वाले अनुयायियों को अपराध के दलदल से रोकने के लिए सभी थानाधिकारियों को एक विशेष अभियान चलाकर ऐसे अनुयायी को समझाइश और विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था।
फुलेरा और नरैना में पकड़े आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित गोदारा के फेसबुक को फॉलो कर रहे थे। फुलेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मावतों की ढाणी तन आकोदा फुलेरा निवासी मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। उधर नरैना थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा के फेसबुक फॉलोवर्स दांतडा नरैना निवासी हरिसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनका कोई आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है।