20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 21 September : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Sep 20, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 1 है। आज का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बेहद जबरदस्त सकारात्मक ऊर्जा लिए हुए हैं। इस ऊर्जा में ज्ञान धन और विजडम के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर कूटनीति श्रेष्ठ प्रबंधन और अपने कार्यों में सफलता पाने की जिद के साथ संघर्ष को सफलता में बदलने की क्षमता पूरी तरह से उपलब्ध रहेगी। वे सभी लोग जो अपने कार्यों में पिछले दिनों जूझ रहे थे और सफलता नहीं मिल रही थी। एक और दिन आज पूरे प्रश्न पूरे मन योग से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें संभव है। आज उन्हें वह सफलता मिले जिसे कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था। सामान्य दृष्टि में भी आज भी सभी लोग धन और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मूलांक 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहद सफल रहने की संभावना रहेगी।

टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'ड चेरियट' के साथ '5 ऑफ कप्स' है। आज के दिन में किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलने की अच्छी संभावना रहेगी। आप हर उसे चीज का विश्लेषण करते हुए आगे बढ़ाना चाहेंगे। जिस चीज बेहतर हो हार्ड वर्क और सेल्फ कंट्रोल इन दो विषयों पर ध्यान केंद्रित किया तो अपने साथियों मित्रों और पूरी टीम के साथ सफलता का आनंद मिलने का अच्छा समय है।

वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर लगातार परिश्रम से जुड़ा रह सकता है। कुछ ऐसे कार्य होने की संभावना है जो पहले से कार्य सूची में नहीं हो लेकिन बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हो। अचानक बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। सम्मिलित प्रयासों से असंभव देखने वाले कार्य भी पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन बेहद सकारात्मक दिन साबित होगा उच्च अधिकारियों और सबोर्डिनेट्स के बीच समन्वय उच्च स्तर का रहने की संभावना है।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भला तक तौर पर बहुत सुखद दिन रहने की संभावना है। भावनाओं में बिना शब्दों के भाव का आदान-प्रदान और उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप सकारात्मक प्रति उत्तर से मन प्रसन्न रह सकता है। पिछले किए गए प्रयासों का सुखद अंत होने से रिश्ते में नई चेतना आने की संभावना रहेगी। रिश्तो में ईमानदार रहे तो आज स्थापित रिश्ते भविष्य के लिए स्थाई रिश्तो में बदल सकते हैं।

आपका सवाल

प्रश्न: महिलाएं सोने, चांदी और कांच की चूडियां पहनती है उसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण से क्या महत्व है? — विधि रावत

उत्तर: सनातन संस्कृति में पहने जाने वाली चूड़ियों का महत्व ने सिर्फ आध्यात्मिक तौर पर है बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह बड़ा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं। जब भी कोई महिला महिला कांच की चूड़ियां पहनती हैं तो उनकी मधुर आवाज उन्हें लगातार शांत और एकाग्र बने रहने मैं मददगार साबित होती है। इसके साथ ही हार्ड वर्क से जुड़ी महिलाएं मेटल या अन्य प्रकार की धातुओं की चूड़ियां पहनती हैं। जिसे जब वह कोई सख्त या मेहनत भर काम कर रही होती हैं तो ऊपर की तरफ सरकार करके एक टाइट बंद की तरह काम में लेती है। इससे उनकी क्षमता में वृद्धि होती है और थकान नहीं आती। ऐसा माना जाता है की कलाई से लेकर और कोनी तक का भाग बहुत महत्वपूर्ण रूप से एक्यूप्रेशर के पॉइंट्स वाला हिस्सा है जिसको अगर सही तरीके से कम में लिया जाए तो मैं सिर्फ एकाग्रता बल्कि किसी भी कार्य में संपूर्ण शक्ति के साथ उसे कार्य को करते रहने की क्षमता भी सहज ही प्राप्त हो जाती है। इस तरह हम कह सकते हैं कि अलग-अलग प्रकार के धातु या कांच या लकड़ी की चूड़ियां पहनने से अलग-अलग प्रकार के शारीरिक क्षमता या मानसिक दक्षता को प्राप्त किया जा सकता है।

ज्यो पं चंदनश्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष: निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।


वृषभ: घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में आध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


मिथुन: दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।


कर्क: अपने काम करने के तरीको को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।


सिंह: दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं। आपको लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।


कन्या: आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।


तुला: क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नही दे रहे हैं।समय पर सम्भल जाए। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।


वृश्चिक: अपने कैरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु: व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।


मकर: दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।

कुम्भ: अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन: पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 05
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-49 बजे तक शुभ, पूर्वाह्न 10-49 बजे से अपराह्न 03-21 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 04-51 बजे से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-56 बजे से दोपहर 12-44 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि: षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि दोपहर बाद 02-15 बजे तक, तदन्तर सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि है। षष्ठी तिथि में काठ की दातुन तेल लगाना, यात्रा व चित्रकारी के कार्यों को छोडक़र, युद्ध, वास्तु, अलंकार व विवाहादि अन्य मांगलिक कार्य और सप्तमी तिथि में यात्रा, सवारी, नृत्य, गीत, संगीत, विवाह, गृहारम्भ, प्रवेश व अलंकारादिक कार्य शुभ कहे हैं।

नक्षत्र: अनुराधा ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र अपराह्न 03-35 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा ‘‘तीक्ष्ण व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। ज्येष्ठा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। अनुराधा नक्षत्र में विवाह, जनेऊ, यात्रा, सवारी, वस्त्र अलंकार, घर, स्थिर व अन्य शुभ व मांगलिक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।


योग: प्रीति नामक नैसर्गिक शुभ योग अद्र्धरात्र्योत्तर 01-44 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान नामक नैसर्गिक शुभ योग है।


विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग व रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग अपराह्न 03-35 बजे तक है।

करण : तैतिल नामकरण दोपहर बाद 02-15 बजे तक तदन्तर गर-वणिजादिक करण क्रमश: हैं।


व्रतोत्सव: आज सूर्य षष्ठी व्रत, बलराम जयन्ती, कार्तिक स्वामी दर्शन, मेला देव छठ् का (पंचकुण्ड पर) धौलपुर (राज.), मंथन षष्ठी (बं.) मेला ब्रज मण्डल व लोलार्क कुण्ड स्नान 2 दिन का प्रा. काशी (उ.प्र.) सोमनाथ व्रत (उड़ी) तथा गण्डमूल प्रा. अपराह्न 03-35 बजे से।


चंद्रमा: वृश्चिक राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि है।


शुभ मुहूर्त: आज अनुराधा नक्षत्र में विपणि-व्यापारारम्भ, वाहन क्रय करना, मशीनरी प्रारम्भ, सगाई-रोका, विवाह, कूपारम्भ, प्रसूति स्नान व नामकरण आदि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।


दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।


राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर बाद 1-30 बजे से अपराह्न 3-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।


आज जन्म लेने वाले बच्चे: इनके नाम (नू, ने, नो, या, यी) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है, जो शुभ माना गया है। अपराह्न 03-35 बजे के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातकों को 27 दिन बाद जब ज्येष्ठा की पुनरावृत्ति हो उस दिन नक्षत्र शांति करवा लेना हितकर रहेगा। सामान्य रूप से ये जातक विद्या, कला, काम-धन्धों में निपुण, साहसी, धार्मिक, चतुर और होशियार होते हैं। इनका भाग्योदय 35 वर्ष की आयु तक होता है। वृश्चिक राशि वाले जातकों को लाभ के सुअवसर है। प्रयत्न करें, सकारात्मक परिवर्तन होगा।