2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 September : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Sep 22, 2023

rashifal.png

,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 3 है। आज के दिन में प्रबंधकीय दक्षता के साथ बिजनेस और फाइनेंस मैनेजमेंट के लिए प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। फाइनेंस से जुड़े मैटर हल होंगे ज्ञान और धन से जुड़े सभी समस्याओं में बातचीत करने पर उनके यथासंभव सर्वमान्य हल निकालने की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। इसके साथ में उलझा हुआ धन मिलने और विवाद हाल होने की अच्छी संभावना है। आज के दिन वे सभी प्रयास सफल होंगे जिनमें ज्ञान पाने के लिए या लेखन साहित्य और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर कार्य हो रहे हैं। मूलांक 1,2,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड 'द हाईरोफैंट' के साथ 'सिक्स ऑफ वैंड्स' है। आज के दिन में शिक्षा से जुड़े हुए कार्य में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही पिछले किए गए कार्यों को सम्मान मिलने के साथ ही किसी ऐसी जगह के लिए आपको रिप्रेजेंटेशन मिल सकता है। जिसे लेकर आप पिछले दिनों संघर्षरत रहे या आप सम्मानित महसूस कर सकें। आज का दिन बेहतर दिन है, लेकिन प्रयासों में निरंतरता रखें।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन — मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर तीव्र गति से चने की संभावना है। सभी कार्यों के परिणाम उनकी अपनी ग्रेविटी के अनुसार निकलते चले जाएंगे। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े विषयों पर कार्य कर रहे लोग ज्यादा सफल हो सकते हैं। उन सभी लोगों को भी उचित लाभ प्राप्त होगा जो अपने आसपास के लोगों से संबंध में और सुहागरात पूर्ण वार्ता में जुड़े रहेंगे।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक तौर पर थोड़ा कम रेस्पॉन्डिंग रह सकता है। यानी आपकी भावनाओं को वह स्थान ना मिले साथी द्वारा जो आप चाहते हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से आपका साथी धन और ज्ञान या अन्य प्रकार की गतिविधियों में पूरी तरह व्यस्त रह सकता है। आपको उनके कार्यक्रमों में उनके मददगार होने के नाते जो सानिध्य प्राप्त हो उसी में संतोष करना पड़ेगा अलग से कोई समय मिलना बहुत कठिन रह जाएगा।

कैसा रहेगा साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाला सप्ताह थोड़ा चिंताजनक इसलिए रह सकता है क्योंकि तनाव जनित रोगों के अलावा संक्रमण संबंधित बीमारी भी होने की संभावना बढ़ जाएगी। रेस्पिरेट्री सिस्टम के अलावा स्किन से से जुड़े रोगों के उभरने की संभावना भी रहेगी। जो लोग पहले से ही इस तरह की व्याधियों से ग्रस्त हैं उन्हें ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सभी प्रकार की एलर्जी से संबंधित रोगों में भी थोड़ी परेशानी देखने को मिलेगी। सप्ताह का मध्य भाग संभल के चलने का रहेगा। सप्ताह के अंत में चीज सामान्य की ओर अग्रसर होगी।


आपका सवाल

प्रश्न: महिलाएं कानों में गहने पहनती है उसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण से क्या महत्व है? — विधि गुप्ता

उत्तर: कान के पास जरूरी एक्‍यूप्रेशर प्‍वाइंट्स मौजूद होते हैं। पहला मास्‍टर सेंसोरियल और दूसरा मास्‍टर सेरिब्रल ऐसे में जब महिलाएं या पुरुष भी कान को छिदवा कर और उसमें सोने या चांदी के गहने पहनते हैं तो वह अपने स्वास्थ्य को विशेष तौर पर संरक्षित करते हैं। इसमें कई प्रकार के भावनात्मक और ज्ञानेंद्रिय से संबंधित फायदे होने की संभावना रहती है। महिलाओं को होने वाले स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी कान छेदना बहुत लाभकारी रहता है। ऐसे में प्राचीन काल से ही न केवल सनातन संस्कृति में बल्कि अन्य संस्कृतियों में भी नाक और कान में छेदना करके उनमें गहने पहनने की परंपरा रही है।

ज्यो पं चंदनश्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता


मेष: कम बोले, अच्छा बोले। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।


वृष: व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन सम्भव है।


मिथुन: दिन की शुरूआत में क्रोध हावी रहेगा। मन के अनुसार काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।


कर्क: निवेश किए धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंभ होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थव्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।



सिंह: कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझे। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।


कन्या: आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।


तुला: आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।



वृश्चिक: आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।


धनु: समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।


मकर: दैवीय कार्यो में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


कुंभ: पारमार्थिक कार्यो में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

मीन: कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

संबंधित खबरें


ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 07
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 07-49 बजे से प्रात: 09-19 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-19 बजे से सायं 04-49 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-55 बजे से दोपहर 12-43 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि: अष्टमी जया संज्ञक तिथि दोपहर 12-18 बजे तक, तदन्तर नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि है। अष्टमी तिथि में नाचना, रत्न, युद्ध, अलंकार, विवाह, प्रतिष्ठा, वास्तुकर्म और शस्त्र धारण आदि कार्य और नवमी तिथि में विग्रह, कलह, जुआ, मद्य निर्माण, शिकार, जहर, अग्नि व शस्त्र सम्बन्धी कार्य सिद्ध होते हैं।

नक्षत्र: मूल ‘‘तीक्ष्ण व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद 02-56 बजे तक, तदुपरान्त पूर्वाषाढ़ा ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। मूल नक्षत्र में कुआं, बावड़ी, कृषि, विद्यारम्भ, द्विरागमन, वास्तु शान्ति व विवाह आदि कार्य करने योग्य हंै।


योग: सौभाग्य नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 09-30 बजे तक, तदन्तर शोभन नामक नैसर्गिक शुभ योग है।


विशिष्ट योग: रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग दोपहर बाद 02-56 बजे से है, जो सभी तिथि, वार, नक्षत्र जन्य कुयोगों की अशुभताओं का नष्टकर शुभकार्यारम्भ के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।


करण : बव नामकरण दोपहर 12-18 बजे तक, तदन्तर बालवादि करण क्रमश: है।

व्रतोत्सव: सूर्य सायन तुला में प्रवेश दोपहर 12-20 बजे से, दुर्गाष्टमी, राधाष्टमी, श्री दधीचि जयन्ती, मेला भृर्तहरि 3 दिन का प्रा. अलवर (राज.) राष्ट्रीय आश्विन मास प्रा., सूर्य दक्षिण गोल में प्रवेश, शरद् सम्पात्, विषुव दिन, भागवत सप्ताह प्रा. तथा गण्डमूल दोपहर बाद 02-56 बजे तक है।


चंद्रमा: चंद्रमा धनु राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।

ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: मंगल चित्रा में सायं 05-11 बजे से।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज मूल व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों में सगाई व रोका आदि के तथा विवाह का मूल नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।

दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज धनु राशि के चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा को लाभदायक व शुभप्रद माना गया है।

राहुकाल (मध्यममान से): प्रात: 9-00 बजे से पूर्वाह्न 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: इनके नाम (भ, भी, भू, धा, फा) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि धनु है। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है, जो शुभ माना गया है। सामान्यत: ये जातक गम्भीर प्रकृति के, धनवान, वाक्-पटु, लोकप्रिय, परोपकारी और अल्प क्रोधी होते हैं। इनका भाग्योदय 27 वर्ष की आयु के बाद होता है। धनु राशि वाले जातकों को कुछ पारिवारिक चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य विचारणीय है, पर कार्य-क्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी वहन करने की स्थितियां है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।